एमपी में कर्मचारियों के भत्तों और वेतन वृद्धि की राह खुली, हाईकोर्ट ने खारिज की सरकार की अपील

भोपाल 

मध्यप्रदेश में लाखों संविदा व आउटसोर्स कर्मियों के भत्तों व वेतन वृद्धि की राह खुल गई है। कर्मचारियों के नियमितीकरण मामले में मप्र हाईकोर्ट ने सरकार की अपील खारिज कर दी। कोर्ट ने राज्य सरकार की उस अपील पर स्थगन देने से इनकार कर दिया, जिसमें सिंगल बेंच द्वारा संविदा कर्मियों के पक्ष में दिए गए निर्णय को चुनौती दी गई थी। कोर्ट ने कहा कि यह बड़े वर्ग के भविष्य से जुड़ा मसला है, इसलिए इस पर स्थगन नहीं दिया जाएगा। इसके साथ ही संविदा व आउटसोर्स कर्मचारियों को न्यूनतम वेतनमान देने का हाईकोर्ट द्वारा दिया गया आदेश प्रभावी बना रहेगा। इस संबंध में कोर्ट ने सरकार को सिंगल बेंच के निर्णय का पालन करने के निर्देश दिए हैं।

सिंगल बेंच ने 9 अप्रेल को कहा था कि 10 वर्ष की सेवा पूर्ण कर चुके संविदा कर्मचारियों को सामान्य प्रशासन विभाग की 7 अक्टूबर 2016 की नीति का लाभ दिया जाए

हाईकोर्ट के जस्टिस विशाल धगट की सिंगल बेंच ने 9 अप्रेल को कहा था कि 10 वर्ष की सेवा पूर्ण कर चुके संविदा कर्मचारियों को सामान्य प्रशासन विभाग की 7 अक्टूबर 2016 की नीति का लाभ दिया जाए। जिस प्रकार दैनिक वेतन भोगियों को विनियमित किया गया और उन्हें वेतनमान, भत्ते व वार्षिक वेतन वृद्धि दी गई, वही लाभ अब संविदा कर्मियों को भी दिया जाएगा।

जबलपुर हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस संजीव सचदेवा व जस्टिस विनय सराफ की डिवीजन बेंच ने यह फैसला सुनाया
मध्यप्रदेश हाईकोर्ट के इस निर्णय के खिलाफ राज्य सरकार ने अपील की थी। अधिवकता ओपी द्विवेदी ने बताया कि कोर्ट ने 9 अप्रेल को उनके मामले में दिए गए निर्णय को उचित ठहराते हुए प्रदेश सरकार की अपील निरस्त कर दी। जबलपुर हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस संजीव सचदेवा व जस्टिस विनय सराफ की डिवीजन बेंच ने यह फैसला सुनाया। कोर्ट ने अपने पुराने आदेश पर स्थगन देने से साफ इंकार कर दिया जिसमें संविदा कर्मचारियों को स्थायी कर्मी के रूप में वर्गीकृत किया गया था।

इसी के साथ 5 लाख से ज्यादा संविदा और आउटसोर्स, अंशकालिक कर्मियों को 
वार्षिक वेतन वृद्धि के लाभ के लिए रास्ता क्लियर

हाईकोर्ट में मप्र सरकार की अपील खारिज हो जाने से मप्र के संविदा कर्मियों को खासी राहत मिली है। इसी के साथ 5 लाख से ज्यादा संविदा और आउटसोर्स, अंशकालिक कर्मियों को वार्षिक वेतन वृद्धि के लाभ के लिए रास्ता क्लियर हुआ है। हालांकि हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को सिंगल बेंच के समक्ष नए दस्तावेज पेश करने की छूट दी है लेकिन तब तक संविदा कर्मचारियों के नियमितीकरण और न्यूनतम वेतनमान के संबंध में दिया गया पुराना आदेश प्रभावी रहेगा।

Admin

Share
Published by
Admin

Recent Posts

CG : चार हजार से अधिक घरों में लगे सोलर पैनल

CG : चार हजार से अधिक घरों में लगे सोलर पैनल

 बिजली उपभोक्ता से ऊर्जा उत्पादक बन रहे लोग  रायपुर, स्वच्छ ऊर्जा को जनआंदोलन का स्वरूप…

4 minutes ago
CG : बरसात में सर्पदंश से घबराएं नहीं, समय पर इलाज ही बचाएगा जान

CG : बरसात में सर्पदंश से घबराएं नहीं, समय पर इलाज ही बचाएगा जान

प्रदेश के सभी 33 जिलों में एंटी स्नेक वेनम का पर्याप्त भंडार, अस्पतालों में उपलब्ध…

7 minutes ago
CG : अब सोलर से बचत भी और कमाई भी

CG : अब सोलर से बचत भी और कमाई भी

रायपुर, कभी हर महीने बिजली का बिल चुकाने वाले राजनांदगांव जिले के किसान रामेश्वर प्रसाद…

15 minutes ago
CG : नक्सल साए से निकलकर हरित ऊर्जा का मॉडल बना ठेनही …

CG : नक्सल साए से निकलकर हरित ऊर्जा का मॉडल बना ठेनही …

रायपुर : सामूहिक सोलर पावर प्लांट स्थापित करना न केवल पर्यावरण संरक्षण के लिए फायदेमंद…

32 minutes ago
CG : किसान क्रेडिट कार्ड योजना से मिली आर्थिक मजबूती, अब बेहतर ढंग से कर रहे खेती-किसानी …

CG : किसान क्रेडिट कार्ड योजना से मिली आर्थिक मजबूती, अब बेहतर ढंग से कर रहे खेती-किसानी …

अम्बिकापुर : किसानों को खेती-किसानी के लिए समय पर ऋण उपलब्ध कराने तथा कृषि कार्यों…

36 minutes ago
CG : बच्चों की पढ़ाई से लेकर घर का खर्च हुआ आसान : महतारी वंदन योजना बनी सहारा

CG : बच्चों की पढ़ाई से लेकर घर का खर्च हुआ आसान : महतारी वंदन योजना बनी सहारा

रायपुर, आर्थिक आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ते कदम महिलाओं के जीवन में नए बदलाव ला रहे…

43 minutes ago