CG : नगर पालिका की टीम ने होटलों पर दी दबिश, प्रशासन ने की कार्रवाई

जशपुर। जशपुर जिले के खाद्य विभाग, प्रशासन और नगर पालिका की टीम ने शहर के उत्कल होटल में छापेमारी करते हुए गंदगी के बीच खाने-पीने की चीजें बनाने एव रखने का मामला सामने पाया है इसके साथ ही अन्य अनियमितता पाई गयी है। अब इस मामले में किस प्रकार की कारवाई होती है यह देखना होगा। अमले ने यहां जांच के दौरान पाया कि होटल में संचालन के संबंध में किसी तरह की प्रक्रिया का पालन किया गया है। बता दे की बारिश के इस मौसम में दूषित खानपान से लोगों में बीमारियों का खतरा बढ़ गया है।

लगातार निर्देश के बाद भी होटल और ढाबा संचालक किचन में साफ-सफाई पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। रक्षा बंधन पर्व को लेकर किये गये इस कारवाई में उत्कल भोजनालय सह मिठाई दुकान में साफ सफाई की जांच की गई। जांच के दौरान दुकान के टीम को अंदर भारी गंदगी देखने को मिला, साथ ही मिठाई बनाने वाले स्थान पर गंदगी और बदबू फैला हुआ पाया गया.जहां से टीम ने छेना मिठाई एवं चमचम मिठाई का एक एक नमूना लिया। साथ ही पाया की रेस्टोरेंट से निकलने गंदी पानी की व्यवस्था नही की गई है ।दुकान में चूहों की निवास, भिनभिनाती मख्खियों और निम्न स्तर का बेसन भी पाए जाने की खबर है . साथ ही घरेलू LPG गैस का इस्तेमाल किया जा रहा था. साथ ही कई तरह की भारी अनियमितता पाया गया. इस दौरान पंचनामा बनाकर कार्रवाई की बात कही गई।

See also  CG : सावधान छत्तीसगढ़! 28-29 अक्टूबर को भारी बारिश की चेतावनी ….

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *