सिंगरौली में CBI का छापा: नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड के अधिकारियों के ठिकानों पर दी दबिश, 4 करोड़ नगद बरामद, सप्लायर गिरफ्तार

सिंगरौली

मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले के एनसीएल (नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड ) क्षेत्र में रविवार की सुबह सीबीआई की टीम ने अनेक ठिकानों पर छापामारी की। इस दौरान जहां कुछ अफसरों के घर सीबीआई के अफसर पहुंचे, तो कुछ बड़े सप्लायरों को सीबीआई की टीम ने रडार पर लिया। इस कार्रवाई से एनसीएल सिंगरौली में हड़कंप व्याप्त है।

मिली जानकारी के अनुसार जबलपुर से आई सीबीआई की टीम ने सुबह-सुबह एनसीएल के दो अधिकारियों समेत एक ठेकेदार के यहां दबिश दी। टीम सबसे पहले एनसीएल के सीएमडी बी. साईराम के पीए सूबेदार ओझा के आवास पर पहुंची और यहां उसने पूछताछ का सिलसिला शुरू किया। सूबेदार ओझा के आफिस में भी सीबीआई अफसरों ने खुर्दबीनी की। इसी दौरान सीबाआई टीम के कुछ सदस्य सुरक्षा विभाग में पदस्थ वरिष्ठ अधिकारी बीके सिंह के यहां भी पहुंचकर जांच में जुट गए।

सप्लायर रवि सिंह के घर पहुंची सीबीआई
एनसीएल के इन दोनों बड़े अधिकारियों के यहां दबिश के साथ ही सीबीआई की की टीम ने एनसीएल के एक बड़े सप्लायर रवि सिंह के जयंत स्थित घर पर भी धावा बोला। रवि सिंह को उनके आवास से गिरफ्तार किए जाने की भी अपुष्ट सूचना मिली है।

बताया जाता है कि रवि सिंह से कुछ देर की पूछताछ के बाद ही सीबीआई की टीम ने उन्हें सिंगरौली कोतवाली के सुपुर्द कर दिया। इसी बीच रवि सिंह ने खुद के अस्वस्थ होने की बात कही, जिसके बाद कोतवाली पुलिस ने उसे ट्रामा सेंटर में भर्ती करा दिया। फिलहाल सीबीआई टीम के सदस्यों ने इस बारे में कुछ नहीं बताया है कि वहां जांच किस बात की चल रही है।

कौन है रवि सिंह
सप्लायर रवि सिंह के बारे में कहा जाता है कि वो एनसीएल का सबसे बड़ा सप्लायर है। वो कंपनी को विभिन्न प्रकार की महंगी मशीनें और उनके पार्ट उपलब्ध कराता है। वो सिंगरौली के बड़े रसूखदारों में शुमार है। इसके रसूख का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि सीबीआई ने जैसे ही रवि सिंह को कोतवाली पुलिस के भरोसे छोड़ा, वो बीमार हो गया और उसे ट्रामा सेंटर तक पहुंचा दिया गया।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: featured

Recent Posts

CG : विधायक रोहित साहू निक्षय मित्र बनकर 5 टीबी मरीजों को लिया गोद …

CG : विधायक रोहित साहू निक्षय मित्र बनकर 5 टीबी मरीजों को लिया गोद …

गरियाबंद।राजिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक रोहित साहू के जन्मदिन पर गायत्री मंदिर परिसर पाण्डुका में…

8 minutes ago
राजनांदगांव : राजनांदगांव बना देश में सबसे अधिक क्षमता का सोलर कनेक्शन लगाने वाला जिला …

राजनांदगांव : राजनांदगांव बना देश में सबसे अधिक क्षमता का सोलर कनेक्शन लगाने वाला जिला …

राजनांदगांव । भारत सरकार की प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना एक महत्वाकांक्षी पहल है। जिसका…

13 minutes ago
CG : छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तिथि 30 जून तक बढ़ी …

CG : छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तिथि 30 जून तक बढ़ी …

जशपुरनगर । संस्कृति विभाग, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा संचालित अर्थाभावग्रस्त होनहार युवा कलाकारों एवं छात्रों के…

22 minutes ago
CG : बैकुंठपुर में रक्तदान शिविर 14 जून को …

CG : बैकुंठपुर में रक्तदान शिविर 14 जून को …

कोरिया। ‘खून की हर बूंद किसी न किसी के लिए सांस के समान है‘ और…

24 minutes ago
CG : फिल्में समाज में सकारात्मक बदलाव की सशक्त माध्यम हैं – मुख्यमंत्री साय …

CG : फिल्में समाज में सकारात्मक बदलाव की सशक्त माध्यम हैं – मुख्यमंत्री साय …

रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर में संस्कृति विभाग एवं छत्तीसगढ़ फिल्म…

28 minutes ago
CG : बुनकरों और शिल्पियों की आय बढ़ाने के लिए डिजाइन प्रशिक्षण एवं नवाचार पर जोर …

CG : बुनकरों और शिल्पियों की आय बढ़ाने के लिए डिजाइन प्रशिक्षण एवं नवाचार पर जोर …

रायपुर । केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने रेशम उत्पादन बढ़ाने पर विशेष बल देते हुए…

36 minutes ago