कालभैरव मंदिर में दर्शन की कतार में खड़े कुछ युवकों ने एक युवती के साथ छेड़छाड़ की, गार्डों ने रोका तो मारपीट की

उज्जैन
कालभैरव मंदिर में दर्शन की कतार में खड़े कुछ युवकों ने एक युवती के साथ छेड़छाड़ की। युवती व उसके स्वजन द्वारा विरोध करने पर युवक उन्हें बाहर निकलने पर देख लेने की धमकी देने लगे। इस पर उन्होंने मौके पर मौजूद क्रिस्टल कंपनी के सुरक्षाकर्मियों को इसकी सूचना दी। गार्डों ने समझाने का प्रयास किया, तो वे मारपीट करने लगे। इसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने भी उन्हें पीट दिया। शनिवार को घटना का वीडियो वायरल होने के बाद मामला प्रशासन के आला अधिकारियों तक पहुंचा।

हजारों भक्त पहुंच रहे हैं कालभैरव के दर्शन करने
मंदिर प्रशासक संध्या मार्कण्डेय ने बताया इन दिनों देशभर से हजारों भक्त भगवान कालभैरव के दर्शन करने मंदिर पहुंच रहे हैं। शुक्रवार को भी सैकड़ों श्रद्धालु दर्शन की कतार में खड़े हुए थे। इस दौरान कुछ युवक कतार में खड़ी युवती के साथ छेड़छाड़ करने लगे। युवती ने स्वजन को युवकों द्वारा की जा रही हरकत की जानकारी दी।

युवती के परिजनों ने गार्डों को दी जानकारी
इस पर युवती के पिता ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, लेकिन युवक नहीं माने और परिवार को मंदिर से बाहर निकलने पर देख लेने तथा मारपीट की धमकी देने लगे। इस पर स्वजन ने मौके पर मौजूद गार्डों को घटना की जानकारी दी।

मारपीट से मच गई अफरा-तफरी
गार्डों ने रोकने का प्रयास किया तो युवकों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी तथा एक गार्ड के पैर पर बैरिकेडस गिरा दिया, इससे गार्ड के पैर में चोट लगी है। जवाब में सुरक्षाकर्मियों ने भी युवकों को पीट दिया। मारपीट से अफरा तफरी की स्थिति निर्मित हो गई।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

राजस्व प्रकरणों के ऑनलाइन पंजीयन, ई-ऑफिस के प्रभावी संचालन तथा शिक्षा, स्वास्थ्य एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा

राजस्व प्रकरणों के ऑनलाइन पंजीयन, ई-ऑफिस के प्रभावी संचालन तथा शिक्षा, स्वास्थ्य एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा

रायपुर बिलासपुर संभागायुक्त  सुनील जैन ने शुक्रवार को जांजगीर-चांपा कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय अधिकारियों…

4 hours ago
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में ओरछा हेरिटेज विजन के क्रियान्वयन के लिए स्टेट लेवल कमेटी का गठन

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में ओरछा हेरिटेज विजन के क्रियान्वयन के लिए स्टेट लेवल कमेटी का गठन

भोपाल  राज्य शासन द्वारा ओरछा हेरिटेज विज़न के अनुरूप परियोजनाओं की कॉनफॉर्मिटी सुनिश्चित किए जाने…

4 hours ago
वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने निःशुल्क पौधा वितरण वैन को दिखाई हरी झंडी

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने निःशुल्क पौधा वितरण वैन को दिखाई हरी झंडी

रायपुर वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक  ओपी चौधरी ने रायगढ़ प्रवास के दौरान आज अपने…

5 hours ago
वन मंत्री केदार कश्यप के निर्देश पर वन अपराधों की जांच प्रक्रिया को बनाया जा रहा अधिक प्रभावी

वन मंत्री केदार कश्यप के निर्देश पर वन अपराधों की जांच प्रक्रिया को बनाया जा रहा अधिक प्रभावी

रायपुर वन मंत्री  केदार कश्यप के निर्देश पर वन अपराधों की जांच प्रक्रिया को बनाया…

5 hours ago
शत-प्रतिशत सत्यापन कर पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करें: मुख्य सचिव विकास शील

शत-प्रतिशत सत्यापन कर पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करें: मुख्य सचिव विकास शील

रायपुर मुख्य सचिव  विकास शील की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल…

5 hours ago
एक पेड़ माँ के नाम 3.0’ से हरित भविष्य का संकल्प होगा और मजबूत : वनमंत्री श्री केदार कश्यप

एक पेड़ माँ के नाम 3.0’ से हरित भविष्य का संकल्प होगा और मजबूत : वनमंत्री श्री केदार कश्यप

रायपुर ‘एक पेड़ माँ के नाम 3.0’ से हरित भविष्य का संकल्प होगा और मजबूत…

5 hours ago