आज भोपाल में बहनों से राखी बँधवाने का सौभाग्य प्राप्त हुआ: कमलनाथ

भोपाल

मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम कमलनाथ राजधानी भोपाल पहुंचे। जहां उन्होंने बहनों से राखी बंधाई। इस दौरान कमलनाथ ने कहा कि बहनों के इस प्रेम और स्नेह से हृदय में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार होता है। वहीं उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर कोलकाता रेप कांड मामले में राजनीति करने का आरोप लगाया है। साथ ही संघ का सिलेबस पढ़ाने की तैयारी पर भी हमला बोला है।

रविवार को पूर्व सीएम कमलनाथ भोपाल स्थित अपने आवास पहुंचे। जहां कांग्रेस नेत्रियों ने उन्हें राखी बांधी। कमलनाथ ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर इसकी तस्वीरें पोस्ट की है। जिसमें उन्होंने लिखा- आज भोपाल में बहनों से राखी बँधवाने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। बहनों के इस प्रेम और स्नेह से हृदय में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार होता है। पवित्र राखी हमें बहनों की रक्षा करने की प्रेरणा देती है। ईश्वर मुझे शक्ति दे कि मैं आजीवन बहनों के सम्मान की रक्षा करता रहूँ।

मीडिया से चर्चा करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि भोपाल में आया था और आता रहूंगा। कोलकाता रेप कांड और ममता बनर्जी के इस्तीफे की मांग को लेकर कहा कि ये राजनीति है। बात स्पष्ट है कि रेप हुआ है, आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। बीजेपी इस मामले को जैसे उठा रही है, यह बहुत गलत है।

वहीं संघ का सिलेबस पढ़ाने की तैयारी पर भी निशाना साधा हैं। कमलनाथ ने कहा कि यह सब गलत है, हम चाहे कि इतिहास बदल दें, तो यह नहीं हो सकता है। गोवंश को लेकर उन्होंने कहा कि प्रदेश में गौशालाओं की हालत बहुत बुरी है, यह सब बहुत गलत हो रहा है।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

रायपुर मंडल में कई MEMU और पैसेंजर ट्रेनें रद्द, दो दिन के नॉन-इंटरलाकिंग कार्य का असर

रायपुर मंडल में कई MEMU और पैसेंजर ट्रेनें रद्द, दो दिन के नॉन-इंटरलाकिंग कार्य का असर

रायपुर. दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) के रायपुर मंडल के अंतर्गत भाटापारा और हथबंध रेलवे…

31 minutes ago
MP को मिले नए मुख्य सचिव, अशोक बर्णवाल संभालेंगे कमान; अनुराग जैन बने नीति आयोग के CEO

MP को मिले नए मुख्य सचिव, अशोक बर्णवाल संभालेंगे कमान; अनुराग जैन बने नीति आयोग के CEO

भोपाल  मध्य प्रदेश के लिए प्रशासनिक दृष्टि से बुधवार का दिन महत्वपूर्ण रहा। मुख्य सचिव…

36 minutes ago
CG : अवैध भंडारण एवं पैकेजिंग यूनिट पर कृषि विभाग की बड़ी कार्रवाई …

CG : अवैध भंडारण एवं पैकेजिंग यूनिट पर कृषि विभाग की बड़ी कार्रवाई …

बालोद )। कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार एवं कृषि विभाग के उप संचालक आशीष…

40 minutes ago
CG : अनुसूचित जाति-जनजाति विद्यार्थियों की उत्कर्ष योजना काउंसिलिंग निरस्त …

CG : अनुसूचित जाति-जनजाति विद्यार्थियों की उत्कर्ष योजना काउंसिलिंग निरस्त …

सूरजपुर । ‘‘मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना‘‘ पूर्व में जवाहर उत्कर्ष योजना…

45 minutes ago
CG : ऋतु देवांगन ने सिलाई और स्वरोजगार से बदली अपनी जिंदगी …

CG : ऋतु देवांगन ने सिलाई और स्वरोजगार से बदली अपनी जिंदगी …

सूरजपुर । ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत स्व-सहायता समूह महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव…

47 minutes ago
CG : कलेक्टर ने किया कृष्णपुर व बतरा जलाशय का निरीक्षण …

CG : कलेक्टर ने किया कृष्णपुर व बतरा जलाशय का निरीक्षण …

सूरजपुर । कलेक्टर रेना जमील ने आज कृष्णपुर जलाशय एवं बतरा जलाशय का निरीक्षण कर…

51 minutes ago