मुरैना सहित सभी नगरीय निकाय के वार्डों का आरक्षण लॉटरी सिस्टम से हुआ तय

मुरैना
 मुरैना (morena) जिले के नगरीय निकाय के निर्वाचन हेतु जिला प्रशासन द्वारा नगरपलिक निगम मुरैना सहित सभी नगरीय निकायों के वार्डों का आरक्षण प्रक्रिया पूर्ण कराई गई हैं। इस अवसर पर राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि भी मौके पर उपस्थित थे। आरक्षण प्रक्रिया के तहत नगर पालिक निगम मुरैना के 47 वार्डों में अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग हेतु 11-11 वार्ड आरक्षित किये गये हैं वहीं 25 वार्ड अनारक्षित वर्ग में रखे गये हैं।

आपको बता दें की अनुसूचित जाति वर्ग महिलाओं के लिये 6 वार्ड- 3, 6, 8, 20, 29, 30 तथा अनुसूचित जाति पुरुष वर्ग के लिये 5 वार्ड- 25, 26, 28, 44, 47 आरक्षित किये गये हैं। इसी तरह अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के लिये 6 वार्ड- 9, 22, 24, 36, 40, 41 तथा पिछड़ा पुरुष वर्ग के लिये 5 वार्ड- 17, 19, 34, 38, 46 आरक्षित किये गये हैं। नगर पालिक निगम मुरैना में अनारक्षित 25 वार्डों में से सामान्य महिला वर्ग के लिये 13 वार्ड- 1, 2, 5, 7, 10, 12, 18, 23, 32, 33, 37, 39, 43 तथा सामान्य पुरुष वर्ग के लिये 12 वार्ड- 4, 11, 13, 14, 15, 16, 21, 27, 31, 35, 42, 45, आरक्षित किये गये हैं।

पोरसा नगर पालिका परिषद के 15 वार्डों में से अनुसूचित जाति वर्ग महिलाओं के लिये 2 वार्ड- 13, 14 तथा अनुसूचित जाति पुरुष वर्ग के लिये 2 वार्ड- 6, 8 आरक्षित किये गये हैं। इसी तरह अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के लिये 2 वार्ड- 3, 11 तथा पिछड़ा वर्ग पुरुष वर्ग के लिये 1 वार्ड- 15 आरक्षित किये गये हैं। पोरसा नगर पालिका परिषद में अनारक्षित 08 वार्डों में से महिला वर्ग के लिये 4 वार्ड- 2, 5, 7, 12 तथा अनारक्षित पुरुष वर्ग के लिये 4 वार्ड- 1, 9, 10, 4 आरक्षित किये गये हैं।

See also  Datia By-Election: मतदान से पहले बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 14 वरिष्ठ अधिकारियों को हटाया गया

 

सबलगढ़ नगर पालिका परिषद के 18 वार्डों में से अनुसूचित जाति वर्ग महिलाओं के लिये 2 वार्ड- 12, 13 तथा अनुसूचित जाति पुरुष वर्ग के लिये 1 वार्ड- 1 आरक्षित किये गये हैं। इसी तरह अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के लिये 3 वार्ड- 4, 14, 15, तथा पिछड़ा पुरुष वर्ग के लिये 2 वार्ड- 17, 18 आरक्षित किये गये हैं। सबलगढ़ नगर पालिका परिषद में अनारक्षित 10 वार्डों में से महिला वर्ग के लिये 5 वार्ड- 6, 7, 8, 9, 10 तथा अनारक्षित पुरुष वर्ग के लिये 5 वार्ड- 2, 3, 5 11, 16 आरक्षित किये गये हैं।

अम्बाह नगर पालिका परिषद के 18 वार्डों में से अनुसूचित जाति वर्ग महिलाओं के लिये 2 वार्ड- 10, 11 तथा अनुसूचित जाति पुरुष वर्ग के लिये 1 वार्ड- 17 आरक्षित किये गये हैं। इसी तरह अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के लिये 3 वार्ड- 7, 13, 15, तथा पिछड़ा पुरुष वर्ग के लिये 2 वार्ड- 1, 18 आरक्षित किये गये हैं। अम्बाह नगर पालिका परिषद में अनारक्षित 10 वार्डों में से महिला वर्ग के लिये 5 वार्ड- 2, 5, 9, 14, 16 तथा अनारक्षित पुरुष वर्ग के लिये 5 वार्ड- 3, 4, 6, 8, 12 आरक्षित किये गये हैं।

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर बक्की कार्तिकेयन के निर्देशन में अपर कलेक्टर नरोत्तम भार्गव, उपजिला निर्वाचन अधिकारी एल.के पाण्डे द्वारा आरक्षण प्रक्रिया को पूर्ण कराया गया। इस अवसर पर नगर पालिक निगम आयुक्त संजीव जैन सहित सभी नगरीय निकायों के मुख्य नगर पालिका अधिकारी एवं संबंधित कर्मचारी उपस्थित थे। इसी तरह मुरैना जिले की बानमौर, जौरा, कैलारस, झुंडपुरा, नगरपंचायत के वार्डों का भी आरक्षण किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *