चेन्नई- जयपुर जयंती एक्सप्रेस के मार्ग में भी परिवर्तन किया, सितंबर में 15 दिन रद्द रहेगी फिरोजपुर-सिवनी पातालकोट एक्सप्रेस

बैतूल
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के प्रिथला स्टेशन पर नान इंटरलाॅक कार्य के कारण ट्रेन क्रमांक 14624 फिरोजपुर-सिवनी पातालकोट एक्सप्रेस चार सितंबर 2024 से 17 सितंबर 2024 तक रद्द रहेगी। ट्रेन क्रमांक 14623 सिवनी- फिरोजपुर पातालकोट एक्सप्रेस पांच सितंबर 2024 से 18सितंबर 2024 तक रद्द रहेगी। बैतूल के मुख्य यातायात निरीक्षक अशोक कटारे ने बताया कि नान इंटरलाॅक कार्य के कारण कुछ ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन भी किया गया है। ट्रेन क्रमांक 18237 बिलासपुर- अमृतसर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस अपने प्रॉपर मार्ग आगरा, मथुरा के बजाय आगरा ,खुजरा, मेरठ सिटी ,मिथौली होकर पांच सितंबर से 16 सितंबर 2024 के बीच चलेगी।

ट्रेन क्रमांक 18238 अमृतसर- बिलासपुर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस अपने प्रापर रूट मथुरा ,आगरा के बजाय मिठावली, मेरठ सिटी, खुजरा ,आगरा कैंट होकर पांच सितंबर से 16 सितंबर 2024 के बीच चलेगी। ट्रेन क्रमांक12647 कांगो एक्सप्रेस जो कोयंबटूर से होकर निजामुद्दीन की ओर जाती है, यह ट्रेन आठ सितंबर एवं 15 सितंबर को अपने प्रॉपर मार्ग आगरा, मथुरा से नहीं जाकर आगरा, खुजरा ,मेरठ सिटी, मिठावली होकर जाएगी।

ट्रेन क्रमांक 16031 चेन्नई- जयपुर जयंती एक्सप्रेस जो अपने प्रॉपर रूट आगरा ,मथुरा होकर जाती है, अपने प्रापर रूट से न जाकर मथुरा, अलवर होकर अपने गंतव्य स्टेशन को पांच, आठ, 11, 12 एवं 15 सितंबर 2024 को जाएगी । ट्रेन क्रमांक 16032 जम्मू तवी से चेन्नई अपने प्रापर मार्ग मथुरा ,आगरा से ना जाकर मथुरा ,अलवर होकर 30 एवं 31 अगस्त तथा तीन, छह, सात , 10 ,13 एवं 14 सितंबर को अलवर -मथुरा होकर जाएगी।

उन्होंने बताया कि कुछ ट्रेनों को अपने प्रस्थान स्टेशन एवं अन्य स्टेशनों पर रीशेड्यूल/ रेगुलेट किया जाएगा। इसमें ट्रेन क्रमांक 12410 निजामुद्दीन- बिलासपुर गोंडवाना एक्सप्रेस 29, 31 अगस्त एवं दो ,तीन ,चार, पांच , 12 ,14, 16 एवं 17 सितंबर को 40 मिनट से 90 मिनट तक रेगुलेट रहेगी।

ट्रेन क्रमांक 12405 भुसावल -निजामुद्दीन गोंडवाना एक्सप्रेस अपने प्रस्थान स्टेशन से आठ,10 ,15, 17 सितंबर को 40 मिनट रीशेड्यूल रहेगी। ट्रेन क्रमांक 12406 निजामुद्दीन- भुसावल एक्सप्रेस 30 अगस्त एवं एक, छह, आठ ,13 एवं 15 सितंबर को 40 मिनिट रेगुलर होगी। 12616 नई दिल्ली -चेन्नई जी टी एक्सप्रेस छह, 12 ,13 ,15 एवं 16 सितंबर को 25 मिनट रीशेड्यूल की गई है। उन्होंने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वह अपनी यात्रा शुरू करने के पूर्व रेलवे इंक्वायरी नंबर 139 से आवश्यक जानकारी जरूर प्राप्त कर लें।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

भगवान देवनारायण का जीवन समाज के लिए प्रेरणास्रोत, उन्होंने मानव सेवा को ही माना अपना धर्म : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भगवान देवनारायण का जीवन समाज के लिए प्रेरणास्रोत, उन्होंने मानव सेवा को ही माना अपना धर्म : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भगवान देवनारायण का जीवन समाज के लिए प्रेरणास्रोत, उन्होंने मानव सेवा को ही माना अपना…

29 minutes ago
पेयजल आपूर्ति में कोई कमी न रहे : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

पेयजल आपूर्ति में कोई कमी न रहे : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

पेयजल आपूर्ति में कोई कमी न रहे : मुख्यमंत्री डॉ. यादव सूखे पेयजल स्रोतों की…

35 minutes ago
विश्व पर्यावरण दिवस पर छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल आयोजित करेगा पोस्टर प्रतियोगिता

विश्व पर्यावरण दिवस पर छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल आयोजित करेगा पोस्टर प्रतियोगिता

विश्व पर्यावरण दिवस पर छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल आयोजित करेगा पोस्टर प्रतियोगिता प्रकृति से प्रेरित…

1 hour ago
CG : रायपुर में पूर्व कलेक्टर का निधन …

CG : रायपुर में पूर्व कलेक्टर का निधन …

रायपुर। छत्तीसगढ़ के 1972 बैच के वरिष्ठ रिटायर्ड आईएएस अधिकारी बीकेएस रे का कल देर…

1 hour ago
IIM इंदौर करेगा वैभव सूर्यवंशी के माइंडसेट का अध्ययन, 15 साल की उम्र में बने ‘सिक्सर किंग’

IIM इंदौर करेगा वैभव सूर्यवंशी के माइंडसेट का अध्ययन, 15 साल की उम्र में बने ‘सिक्सर किंग’

 इंदौर  इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (IIM) इंदौर क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी (15) को केस स्टडी में…

1 hour ago
अवैध रेत और ईंट परिवहन मामले में एक माजदा व 3 ट्रैक्टर जब्त

अवैध रेत और ईंट परिवहन मामले में एक माजदा व 3 ट्रैक्टर जब्त

रायपुर अवैध रेत और ईंट परिवहन मामले में एक माजदा व 3 ट्रैक्टर जब्त राजनांदगांव…

2 hours ago