साइबर तहसील के सुचारु संचालन के लिये तहसीलदार की संख्या की गई दोगुना

  • साइबर तहसील के सुचारु संचालन के लिये तहसीलदार की संख्या की गई दोगुना
  • साइबर तहसील के सुचारु संचालन हेतु तहसीलदार और नायब तहसीलदारों की संख्या को बढ़ाकर दोगुना किया
  • साइबर तहसील में  अब 10 तहसीलदार और 15 नायब तहसीलदार पदस्थ होंगे
  • 11 से बढ़ाकर की गई 25

भोपाल

राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा ने बताया कि साइबर तहसील के सुचारु संचालन के लिये तहसीलदार और नायब तहसीलदारों की संख्या को बढ़ाकर दोगुना कर दिया गया है। वर्तमान में साइबर तहसील भोपाल में 8 नायब तहसीलदार और 3 तहसीलदार पदस्थ थे। तहसीलदार और नायब तहसीलदार के 7-7 पद बढ़ाये गये हैं। अब साइबर तहसील में 10 तहसीलदार और 15 नायब तहसीलदार पदस्थ होंगे।

साइबर तहसील भोपाल द्वारा प्रदेश के सभी 55 जिलों में किसानों की जमीन के क्रय-विक्रय की नामांतरण की ऑनलाइन कार्यवाही की जाती है। प्रदेश के सभी 55 जिलों में जमीन की रजिस्ट्री होने के बाद किसानों को नामांतरण के लिये आवेदन नहीं लगाना पड़ता और तहसील के चक्कर भी नहीं लगाना पड़ते। रजिस्ट्री होते ही ऑनलाइन जानकारी साइबर तहसील पहुँचती है। साइबर तहसील में तहसीलदार द्वारा नामांतरण की पूरी कार्यवाही कर नामांतरण आदेश जारी किया जाता है। यह कार्यवाही 20 दिन की अवधि में पूरी हो जाती है। कार्यवाही पूरी होने पर नामांतरण आदेश और खसरा की प्रति संबंधित के मोबाइल पर व्हाट्स-अप और एसएमएस से भेजी जाती है। पहले नामांतरण के लिये आवेदन करना होता था, खसरे में नाम चढ़वाने के लिये पटवारी से सम्पर्क करना पड़ता था। इसके बाद खसरा और खतौनी की प्रतियाँ प्राप्त करने के लिये लोक सेवा केन्द्र या कियोस्क पर भी जाना पड़ता था, जिसमें बहुत समय लगता था और कठिनाई भी होती थी। इन सभी कठिनाइयों को देखते हुए प्रदेश में साइबर तहसील की अवधारणा को सामने लागया गया। साइबर तहसील की कार्यवाही के बाद अब न तो आवेदन करना होता है और न ही तहसील के चक्कर लगाना पड़ते हैं।

एक अनुमान के मुताबिक एक वर्ष में प्रदेश में लगभग 14 लाख नामांतरण प्रकरण होते हैं। इनमें 8 लाख प्रकरण भूमि के विक्रय संबंधी प्रकरण होते हैं। इन सभी 8 लाख प्रकरणों में क्रय-विक्रय आधारित पंजीयन के बाद नामांतरण का पूरा कार्य ऑटोमेटिक, ऑनलाइन और पेपरलेस होता है। इससे नागरिकों को बहुत सुविधा मिल रही है।

 

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

धार भोजशाला विवाद पर सुप्रीम कोर्ट में तीखी बहस, मुस्लिम पक्ष बोला- हेलीकॉप्टर नहीं है, तुषार मेहता ने दिया 900 मीटर वाला जवाब

धार भोजशाला विवाद पर सुप्रीम कोर्ट में तीखी बहस, मुस्लिम पक्ष बोला- हेलीकॉप्टर नहीं है, तुषार मेहता ने दिया 900 मीटर वाला जवाब

 धार  सुप्रीम कोर्ट में शुक्रवार को भोजशाला-कमाल मौला मस्जिद विवाद मामले की सुनवाई हुई. इस…

60 minutes ago
प्रदेश में महिला सशक्तीकरण योजनाओं को मिलेगी नई रफ्तार- मंत्री भूरिया

प्रदेश में महिला सशक्तीकरण योजनाओं को मिलेगी नई रफ्तार- मंत्री भूरिया

प्रदेश में महिला सशक्तीकरण योजनाओं को मिलेगी नई रफ्तार- मंत्री भूरिया महिला बाल विकास मंत्री…

1 hour ago
नगरीय निकायों में स्वच्छता पर विशेष ध्यान दें, कचरा फैलाने वालों पर लगायें जुर्माना – कलेक्टर

नगरीय निकायों में स्वच्छता पर विशेष ध्यान दें, कचरा फैलाने वालों पर लगायें जुर्माना – कलेक्टर

नगरीय निकायों में स्वच्छता पर विशेष ध्यान दें, कचरा फैलाने वालों पर लगायें जुर्माना -…

1 hour ago
कलेक्टर ने धनगवां सहकारी समिति का किया निरीक्षण

कलेक्टर ने धनगवां सहकारी समिति का किया निरीक्षण

कलेक्टर ने धनगवां सहकारी समिति का किया निरीक्षण किसानों को निर्धारित मापदंडों के अनुसार उर्वरक…

1 hour ago
लोक निर्माण विभाग के सचिव ने जेलों में निर्माणाधीन कार्यों की प्रगति की समीक्षा की

लोक निर्माण विभाग के सचिव ने जेलों में निर्माणाधीन कार्यों की प्रगति की समीक्षा की

लोक निर्माण विभाग के सचिव ने जेलों में निर्माणाधीन कार्यों की प्रगति की समीक्षा की…

1 hour ago
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में भूमि अधिग्रहण पर बवाल! हिंसक झड़प में DSP समेत 24 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में भूमि अधिग्रहण पर बवाल! हिंसक झड़प में DSP समेत 24 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल

सूरजपुर  जिले के धरमपुर गांव में भूमि अधिग्रहण की कार्रवाई के दौरान शुक्रवार सुबह भारी…

2 hours ago