हाईकोर्ट ने जेल प्रशासन से किया जवाब तलब, सजा पूरी होने के बावजूद क्यों नहीं किया रिहा?

खंडवा

सजा की अवधि पूरी होने के बावजूद भी एक दंडित व्यक्ति को जेल से रिहा नहीं किए जाने को चुनौती देते हुए मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई थी। इस पर हाईकोर्ट के कार्यवाहक चीफ जस्टिस संजीव सचदेवा की अध्यक्षता वाली युगलपीठ ने खंडवा जेल अधीक्षक सहित अन्य संबंधित अधिकारियों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।

याचिकाकर्ता अमोल महाजन, खंडवा निवासी, को एक आपराधिक मामले में सजा दी गई थी, जिसकी अवधि आठ अगस्त को समाप्त हो गई थी। न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी, खंडवा की अदालत ने महाजन को रिहा करने के आदेश दिए थे, लेकिन जेल अधीक्षक ने इन आदेशों का पालन नहीं किया। मजिस्ट्रेट ने इस संबंध में जेल अधीक्षक को एक पत्र भेजा था, जिसमें उनके इस कृत्य को अवमानना बताया गया। इसके बावजूद, जब महाजन को रिहा नहीं किया गया, तो यह याचिका हाईकोर्ट में दायर की गई।

याचिका की सुनवाई के दौरान शासन की ओर से प्रस्तुत किया गया कि महाजन को किसी अन्य मामले में सजा हुई है, जिसके कारण वह अभी भी जेल में है। शासन ने इस मामले में रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए मोहलत मांगी, जिस पर न्यायालय ने जेल प्रशासन को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: jail

Recent Posts

CG : जज के साथ विस्तारा एयरलाइंस ने धोखाधड़ी की, 1 लाख का जुर्माना …

CG : जज के साथ विस्तारा एयरलाइंस ने धोखाधड़ी की, 1 लाख का जुर्माना …

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग ने विस्तारा एयरलाइंस को सेवा में गंभीर कमी…

3 minutes ago
राजनांदगांव : लोनावाला कैंप में दिग्विजय कॉलेज के नेवल विंग कैडेट्स ने जीते गोल्ड मेडल…

राजनांदगांव : लोनावाला कैंप में दिग्विजय कॉलेज के नेवल विंग कैडेट्स ने जीते गोल्ड मेडल…

राजनांदगांव , महाराष्ट्र के आईएनएस शिवाजी लोनावला में आयोजित ऑल इंडिया नौ सैनिक कैंप में…

4 minutes ago
CG : अविश्वास नहीं, जनता के विश्वास का अपमान है विपक्ष का प्रस्ताव : CM विष्णुदेव साय …

CG : अविश्वास नहीं, जनता के विश्वास का अपमान है विपक्ष का प्रस्ताव : CM विष्णुदेव साय …

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विधानसभा में विपक्ष द्वारा लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा…

7 minutes ago
राजनांदगांव : मेढ़ा औषधालय में बच्चों को स्वर्ण प्राशन पिलाया…

राजनांदगांव : मेढ़ा औषधालय में बच्चों को स्वर्ण प्राशन पिलाया…

तुमड़ीबोड | आयुर्वेद औषधालय मेढ़ा के आयुष चिकित्सक ने बच्चों के समग्र विकास को बढ़ावा…

7 minutes ago
राजनांदगांव : बढ़ती आबादी चुनौती भी और शक्ति भी, घटते हुए संसाधन पर जताई चिंता…

राजनांदगांव : बढ़ती आबादी चुनौती भी और शक्ति भी, घटते हुए संसाधन पर जताई चिंता…

राजनांदगांव , विश्व जनसंख्या दिवस पर छत्तीसगढ़ साहित्य समिति की ओर से साहित्यिक गोष्ठी परिचर्चा…

10 minutes ago
CG : बाल विवाह पर होगी कठोर कार्यवाही, 2 साल की सजा और 1 लाख जुर्माने का प्रावधान …

CG : बाल विवाह पर होगी कठोर कार्यवाही, 2 साल की सजा और 1 लाख जुर्माने का प्रावधान …

सूरजपुर। जिला कलेक्टर रेना जमील के निर्देश एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी शुभम बंसल के मार्गदर्शन…

12 minutes ago