रतलाम
नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा है कि रतलाम जिले के माँ अन्नपूर्णा शक्तिपीठ सेमलिया धाम को और अधिक विकसित किया जायेगा। इसके लिये उन्होंने जन-प्रतिनिधियों से विकास कार्यों के प्रस्ताव राज्य शासन को भेजने का आग्रह किया। मंत्री विजयवर्गीय बुधवार को सेमलिया में “एक पौधा माँ के नाम’’ समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर तिजारा (राजस्थान) विधायक महंत बालकनाथजी, मधुसुधनानंदजी, संतप्रकाशनाथजी महाराज, संतउमेशनाथजी महाराज, सांसद सुधीर गुप्ता, विधायक डॉ. राजेंद्र पांडे, विधायक हरदीप सिंह डंग, विधायक चंदर सिंह सिसोदिया सहित जन-प्रतिनिधियों ने परिसर में पीपल के पौधों का रोपण किया।
मंत्री विजयवर्गीय ने कहा कि अन्नपूर्णा शक्ति पीठ के पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर मधुसुधनानंदजी महाराज के 5100 पीपल के पौधों के रोपण का संकल्प अनुकरणीय है। भारतीय संस्कृति में पीपल के पेड़ का अत्यधिक महत्व है। उन्होंने कहा कि संतों के साथ सत्संग मनुष्य के लिये सौभाग्यशाली होता है, संत की तपस्या और उनका जप-तप जंगल को मंगल बना देता है। अतिथियों ने परिसर में गुरूकुल का शिलान्यास भी किया। कार्यक्रम में अन्नपूर्णा शक्तिपीठ सेमलिया धाम पीठाधीश्वर मधुसुधनानंदजी ने अपने उद्बोधन में धर्म, आध्यात्म और गुरु-शिष्य परम्परा का उल्लेख किया। कार्यक्रम का संचालन पूर्व विधायक यशपाल सिंह सिसोदिया ने किया। आभार के.के. सिंह कालूखेड़ा ने माना।
जबलपुर मध्य प्रदेश के बहुचर्चित और सात वर्षों से लंबित ओबीसी आरक्षण विवाद मामले में…
रायपुर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 आम…
भोपाल राजधानी भोपाल बार संघ चुनाव इस बार प्रत्याशियों के लिए बेहद खर्चीला साबित हो…
भोपाल राजधानी भोपाल सहित मध्य प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों से रोजाना सड़क हादसों की खबरें…
ओंकारेश्वर महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 18 से 22 जून तक मध्य प्रदेश दौरे पर होंगी,…
भोपाल भोपाल में 10 लेन सड़क निर्माण परियोजना के अंतर्गत नयापुरा सेंट्रल जेल के समीप…