छत्तीसगढ़

CG : युवक पर गिरा निर्माणाधीन खंभा, बाया हाथ-पैर टूटा

छुईखदान। छत्तीसगढ़ के छुईखदान में एक ग्रामीण के हाथ-पैर टूट गए, जब उस पर बिजली का खंभा गिर गया। बताया जा रहा है कि जेसीबी की मदद से बिजली के खंभे को लगाया जा रहा थी, तभी वहां से गुजर रहे एक व्यक्ति पर खंभा गिर गया। पूरी घटना छुईखदान-दनिया की है। मिली जानकारी के मुताबिक छुईखदान-दनिया सड़क निर्माण के साथ ही नए बिजली खंभे पोल लगाए गए थे, लेकिन पुराने खंभों को नहीं हटाया गया था। सड़क पर साइन बोर्ड लगाकर खंभे को हटाना था, लेकिन किसी भी तरह के बैरिकेड्स या खतरे का बोर्ड नहीं लगाया गया था। बताया जा रहा है कि

JCB ड्राइवर पोल सड़क से जा रहे वार्ड नंबर 5 निवासी मनीष चंद्राकर (42) पर गिरा दिया। बायां हाथ और बायां पैर टूट गया है। वहीं सिर पर गंभीर चोंट भी आई है। इसके पहले लेटलतीफी को लेकर नगरवासियों ने चक्काजाम किया था। लेकिन अभी तक सड़क नहीं बन गई। मनीष चंद्राकर अपने परिवार के मुखिया हैं। उनके पीछे उनकी माता, पत्नी और 2 बच्चों का परिवार है, जिसका पालन करने वाला वह अकेला व्यक्ति है। हादसे से नगरवासी बहुत ज्यादा नाराज दिख रहे हैं। इलाज से लेकर भरण पोषण और मुआवजे की मांग कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि ठेकेदार ने बिजली विभाग को बिना सूचना दिए ही पोल को गिरा दिया। पोल गिराने की न ही कोई सूचना दी गई और न ही कोई सड़क अवरोध किया गया था। बिजली विभाग के कोई भी कर्मचारी वहां मौजूद नहीं थे। बिजली विभाग के सहायक अभियंता मदालसा विश्वकर्मा ने बताया कि न हमें इसकी जानकारी दी गई है और न ही हमारे विभाग का कोई कर्मचारी वहां उपास्थित था। घायल मनीष चंद्राकर ICU में रखे जाने की जानकारी मिली है।

kgnews

Recent Posts

CG : मधुमक्खियों का कहर: सास की मौत, दामाद जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा …

CG : मधुमक्खियों का कहर: सास की मौत, दामाद जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा …

धमतरी: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आया है, जहां सास और…

26 minutes ago
CG : ट्रैक्टर की टक्कर से महिला ने जान गंवाई …

CG : ट्रैक्टर की टक्कर से महिला ने जान गंवाई …

बिलासपुर। सड़क दुर्घटना में जान गंवाने वाली 55 वर्षीय मीना बाई केंवट के आश्रितों को…

39 minutes ago
CG : क्रेटा कार की तलाशी लेने पर गांजा बरामद, दुर्ग-कुम्हारी में दो तस्कर गिरफ्तार …

CG : क्रेटा कार की तलाशी लेने पर गांजा बरामद, दुर्ग-कुम्हारी में दो तस्कर गिरफ्तार …

दुर्ग। पुलिस ने कुम्हारी ओवरब्रिज के नीचे वाहन चेकिंग के दौरान क्रेटा कार से 14.5…

45 minutes ago
छत्तीसगढ़ पावर ट्रांसमिशन का बड़ा फैसला, जल्द आएगा IPO; स्टॉक मार्केट में उतरेगी पहली सरकारी कंपनी

छत्तीसगढ़ पावर ट्रांसमिशन का बड़ा फैसला, जल्द आएगा IPO; स्टॉक मार्केट में उतरेगी पहली सरकारी कंपनी

रायपुर. छत्तीसगढ़ पावर ट्रांसमिशन कंपनी (CSPTCL) जल्द अपने आईपीओ (Initial Public Offering) लाने की तैयारी…

50 minutes ago
CG : प्रार्थना सभा में खून-खराबा, बवाल होने से कई ग्रामीण घायल …

CG : प्रार्थना सभा में खून-खराबा, बवाल होने से कई ग्रामीण घायल …

सुकमा। जिले के साडरापाल गांव में प्रार्थना सभा के दौरान दो पक्षों में हिंसक झड़प…

56 minutes ago