एनएसयूआई कैंपस चलों अभियान के माध्यम से प्रदेशभर में चरणबद्ध तरीके से करेगी आयोजन

एनएसयूआई कैंपस चलों अभियान के माध्यम से प्रदेशभर में चरणबद्ध तरीके से करेगी आयोजन

कैंपस चलों अभियान को लेकर जिलाध्यक्षों और अभियान के प्रभारियों को कार्यक्रमों को लेकर प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष चौकसे ने दिए निर्देश

कैंपस चलों अभियान के माध्यम से प्रदेशभर के विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में पहुंचेगी एनएसयूआई – राष्ट्रीय सचिव रितु बराला

कैंपस चलों अभियान में बेहतर कार्य करने वाले पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को करेंगे सम्मानित – राष्ट्रीय सचिव महावीर गुर्जर

भोपाल
 मध्यप्रदेश में एनएसयूआई कैंपस चलो अभियान के तहत छात्र मांग पत्र को लेकर प्रदेश भर में चरणबद्ध तरीके से आयोजन करेगी। जिसको लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी , एनएसयूआई राष्ट्रीय अध्यक्ष वरूण चौधरी , एनएसयूआई राष्ट्रीय सचिव व मध्यप्रदेश एनएसयूआई प्रभारी रितु बराला , राष्ट्रीय सचिव व मध्यप्रदेश एनएसयूआई प्रभारी महावीर गुर्जर के निर्देश पर मध्यप्रदेश एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष चौकसे ने अगले दो महीनों के कार्यक्रमों की रुपरेखा तैयार कर सभी एनएसयूआई जिलाध्यक्षों और अभियान के प्रभारीयों को निर्देश दिए हैं। वहीं अभियान के चैयरमेन मंजुल त्रिपाठी सभी कार्यक्रमों की मॉनिटरिंग करेंगे।

एनएसयूआई राष्ट्रीय सचिव व मध्यप्रदेश एनएसयूआई प्रभारी रितु बराला ने कहा कि कैंपस चलो अभियान के माध्यम से छात्र मांग पत्र को लेकर प्रदेशभर के विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में एनएसयूआई एक-एक छात्रों के बीच पहुंचेगी।

एनएसयूआई राष्ट्रीय सचिव व मध्यप्रदेश प्रभारी महावीर गुर्जर ने कहा कि कैंपस चलों अभियान के तहत जो सभी पदाधिकारियों द्वारा कार्यक्रम किए जाएंगे उन सभी कार्यक्रमों की समीक्षा कर जो बेहतर एवं प्रभावी तरीके से कार्यक्रम करेंगे उन सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को सम्मानित करेंगे

कैंपस चलों अभियान के प्रदेश मीडिया प्रभारी रवि परमार ने जानकारी देते हुए बताया कि हम इस अभियान के तहत प्रदेश के सभी कॉलेजों और यूनिवर्सिटी में जाएंगे और स्टूडेंट्स से मुलाकात करेंगे। परमार ने कार्यक्रम की रूपरेखा भी बताई जो निम्न प्रकार है!

* 23 अगस्त 2024 से 02 सितम्बर 2024 तक एनएसयूआई सभी विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में पम्पलेट वितरण करेगी ( छात्रों के बीच पहुंच कर )

* 06 सितम्बर 2024 को सभी जिलों विधानसभा में छात्र मांग पत्र को लेकर महाविद्यालय के प्राचार्यों और विश्वविद्यालय के कुलपतियों एवं रजिस्ट्रारों को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपेंगी।

* 12 सितम्बर 2024 से सभी कैम्पस में छात्र मांग पत्र को लेकर हस्ताक्षर अभियान प्रारंभ करेगी

* 22 सितम्बर 2024 को एनएसयूआई सभी जिलों के कलेक्टरों को ज्ञापन सौंपेगी

* 01 अक्टूबर 2024 सभी क्षेत्रीय सांसदों एवं विधायकों को एनएसयूआई ज्ञापन सौंपेंगी

* 14, अक्टूबर 2024 को मुख्यमंत्री के नाम "छात्र मांग पत्र" को लेकर पोस्ट कार्ड भेजेगी

* 21 अक्टूबर 2024 को प्रदेशभर में छात्र मांग पत्र को लेकर "घंटी बजाओं सरकार को जगाओं" अभियान चलाएगी

* 25, अक्टूबर 2024 को प्रदेशभर में प्रेस कांफ्रेंस कर बड़े आंदोलन की चेतावनी देगी।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: nsuitop-news

Recent Posts

बलौदाबाजार में 39 नई सहकारी समितियों को मिली POS मशीन, खाद वितरण हुआ शुरू

बलौदाबाजार में 39 नई सहकारी समितियों को मिली POS मशीन, खाद वितरण हुआ शुरू

बलौदाबाजार/रायपुर. शासन की महत्वपूर्ण किसान हितकारी ग्रामीण सेवा सहकारी समितियों के पुनगर्ठन योजना अंर्तगत जिले…

32 minutes ago
जब मुख्यमंत्री रुके एक छोटी-सी किराना दुकान पर… और सामने थी बदलाव की बड़ी कहानी

जब मुख्यमंत्री रुके एक छोटी-सी किराना दुकान पर… और सामने थी बदलाव की बड़ी कहानी

जब मुख्यमंत्री रुके एक छोटी-सी किराना दुकान पर... और सामने थी बदलाव की बड़ी कहानी…

37 minutes ago
रक्षाबंधन पर बहनें करेंगी मुख्यमंत्री सुगम परिवहन की बसों में सफर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

रक्षाबंधन पर बहनें करेंगी मुख्यमंत्री सुगम परिवहन की बसों में सफर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

रक्षाबंधन पर बहनें करेंगी मुख्यमंत्री सुगम परिवहन की बसों में सफर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव परिवहन…

37 minutes ago
विकास, विश्वास और सुशासन का सेतु बना कोण्डापल्ली का बेली ब्रिज

विकास, विश्वास और सुशासन का सेतु बना कोण्डापल्ली का बेली ब्रिज

विकास, विश्वास और सुशासन का सेतु बना कोण्डापल्ली का बेली ब्रिज मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…

37 minutes ago
जन्मदिवस के अवसर पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने की गौ-सेवा, संरक्षण के प्रयासों को सराहा

जन्मदिवस के अवसर पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने की गौ-सेवा, संरक्षण के प्रयासों को सराहा

जन्मदिवस के अवसर पर वित्त मंत्री  ओपी चौधरी ने की गौ-सेवा, संरक्षण के प्रयासों को…

40 minutes ago
वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने जन्मदिवस पर किया सुंदरकांड पाठ, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने जन्मदिवस पर किया सुंदरकांड पाठ, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने जन्मदिवस पर किया सुंदरकांड पाठ, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना…

43 minutes ago