अगले कुछ घंटों के बारिश का अलर्ट,मालवा में 17 जून के बाद मानसून की दस्तक

भोपाल

केरल में मानसून की गतिविधियां तेज होने का असर दिखाई देने लगा है। मौसम विभाग ने मध्यप्रदेश में अगले कुछ घंटों के दौरान कई इलाकों में तेज और धूल भरी हवाओं के साथ बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। भोपाल की दहलीज तक बादल पहुंच गए हैं। अगले कुछ घंटों के दौरान रायसेन, सीहोर, दमोह, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, बालाघाट, मंडला, जबलपुर, सिवनी और डिंडोरी में 60 किलो मीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाओं के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। सागर, नरसिंहपुर, नर्मदापुरम, मुरैना, ग्वालियर, भिंड, पन्ना, कटनी, छिंदवाड़ा, रीवा, सीधी, सिंगरौली, छतरपुर और सतना में कहीं-कहीं 40 किलो मीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाओं के साथ हल्की बारिश और धूल भरी हवाएं चल सकती हैं।

75 साल में 41वीं बार मानसून समय से पहले आया

केरल में मानसून तय दिन से तीन दिन पहले दस्तक दे दी है। 75 साल में 41वीं बार मानसून समय से पहले आया है। पिछली बार मानसून जब समय से पहले आया उनमें से 28 बार यानी 70 फीसदी मौकों पर सामान्य से ज्यादा बारिश हुई है। मौसम विभाग ने केरल के अधिकांश हिस्सों में मानसून सक्रिय होने की जानकारी दी। इंदौर सहित मालवा में मानसून की आमद 17 जून के बाद होगी। पिछले साल मानसून की बात की जाय तो 12 जून को ही घोषित हो गया था। प्री-मानसून की शुरुआत मई के अंत में ही हो गई थी। इस बार मानसून की हलचल ही नहीं है। 5 जून तक तो मौसम साफ रहने वाला है।

प्री-मानसून को लेकर अच्छी खबर नहीं

See also  देशभर में मिठास घोलेगा एमपी का गन्ना: पवारखेड़ा अनुसंधान केंद्र में गन्ने की 20 उन्नत प्रजातियों पर शोध

मध्यप्रदेश के लिए प्री-मानसून को लेकर अच्छी खबर नहीं है। प्रदेश में प्री-मानसून की बारिश नहीं होगी। अब तक जबलपुर, सागर, रीवा, ग्वालियर और चंबल में रिमझिम बारिश हो रही थी। मौसम वैज्ञानिक पीके साहा ने बताया कि पश्चिम से हवाएं अभी नहीं आ रही हैं। यह अभी अफगानिस्तान में हैं।

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक प्री-मानसून छत्तीसगढ़ समेत पूर्वोत्तर राज्यों की ओर रुख कर गया है। यहां ये अच्छी बारिश करा रहा है, लेकिन मध्यप्रदेश में इसका असर फिलहाल नहीं दिख रहा। प्रदेश में अगले तीन दिन कहीं भी बारिश नहीं होगी। इससे उमस परेशान कर सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *