मुख्यमंत्री चौहान ने पीपल, नीम और बरगद के पौधे रोपे

भोपाल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्मार्ट सिटी पार्क में मध्यप्रदेश जन-अभियान परिषद के उपाध्यक्ष डॉ. जितेंद्र जामदार और अन्य सदस्यों एवं विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारियों के साथ पौधे रोपे।

मुख्यमंत्री चौहान ने नीम, बरगद, और पीपल के पौधे जन-अभियान परिषद की सृजन योजना की सलाहकार समिति के सदस्य एस.पी. तिवारी, प्रो एस.के. राव, पी.सी. दुबे, एस.सी. दुबे, सौरभ मारु, मोहन नागर, बुद्ध पाल सिंह ठाकुर, आशीष कुमार गुप्ता, अनिल अग्रवाल, ,योगेंद्र कौशिक, समर सिंह चंदेल, पराग भल्ला, अशोक मिश्र, डॉ. अनिल गुप्ता और डॉ. धीरेंद्र कुमार पांडे के साथ लगाए ।

पीपल एक छायादार वृक्ष है। यह पर्यावरण शुद्ध करता है। इसका धार्मिक और आयुर्वेदिक महत्व है। एंटीबायोटिक तत्वों से भरपूर नीम को औषधि के रूप में जाना जाता है। बरगद के पेड़ को वट वृक्ष या बड़ भी कहा जाता है। बरगद का धार्मिक महत्व है, साथ ही आयुर्वेद के अनुसार बरगद के पेड़ से कई बीमारियों का इलाज संभव है।

 

See also  इंडियन एथलेटिक्स फाइनल सीरीज़ में मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों ने लहराया परचम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *