अधिकारी जन समस्याओं का त्वरित निराकरण करें : ऊर्जा मंत्री श्री तोमर

भोपाल
जन-मानस की समस्याओं का उनके बीच जाकर त्वरित समाधान करने के उद्देश्य से ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने शनिवार को ग्वालियर नगरपालिका निगम के क्षेत्रीय कार्यालय क्रमांक-7 के तहत गुरु प्यारी भवन, शब्द प्रताप आश्रम के निकट आमजन की समस्याओं को न केवल सुना, बल्कि उनका मौके पर ही समाधान किया। श्री तोमर ने 50 पेंशन प्रमाण पत्रों का वितरण किया, जिसमें 28 निराश्रित पेंशन, 18 कल्याणी पेंशन तथा 4 नि:शक्तजन पेंशन के प्रमाण पत्र लाभार्थियों को प्रदान किए। इसके अलावा हितग्राहियों को राशन पात्रता पर्ची और 178 महिलाओं को कामकाजी कार्ड, 98 राशन पात्रता पर्ची तथा 27 लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड का वितरण भी किया गया।

जनता को किसी प्रकार की तकलीफ और समस्या ना रहे, इसके लिए ऊर्जा मंत्री श्री तोमर अपने विधानसभा क्षेत्र में हर नागरिक की चौखट पर जा रहे हैं। उन्होंने लोगों से मुलाकात की और खुद आगे बढ़कर उनकी समस्याओं को सुना और निराकरण के लिए संबंधित विभागों कि अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि अभी तक ग्वालियर विधानसभा क्षेत्र के सभी सात नगर निगम क्षेत्रीय कार्यालयों पर जनसुनवाई की गई, लेकिन आने वाले दिनों में यह सेवक वार्डों में चौपाल लगाकर उनकी समस्याओं को दूर करेगा।

ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने कहा यहां हर गरीब का सम्मान होगा। इस जन सुनवाई में बड़ी संख्या में लोगों की पानी, बिजली, सड़क, सीवर के साथ नगर निगम, विद्युत विभाग तथा जिला प्रशासन से सम्बन्धित शिकायतें सुनी गई और उनका निराकरण किया गया।

 

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

CG : तालाब से नन्हे मगरमच्छों का रेस्क्यू, दहशत में थे ग्रामीण …

CG : तालाब से नन्हे मगरमच्छों का रेस्क्यू, दहशत में थे ग्रामीण …

बिलासपुर। जिले के रतनपुर थाना क्षेत्र स्थित बिकमा तालाब में उस समय लोगों के बीच…

1 minute ago
CG : सब इंस्पेक्टर के बेटे की हत्या, 5 दिन पहले चोरों ने किया था हमला, घायल होने पर तोड़ा दम …

CG : सब इंस्पेक्टर के बेटे की हत्या, 5 दिन पहले चोरों ने किया था हमला, घायल होने पर तोड़ा दम …

कोरबा। जिले में 5 दिन पहले सब इंस्पेक्टर रामनारायण रात्रे के पुत्र चंद्रमणि उर्फ डब्बू…

9 minutes ago
CG : रायपुर में मोबाइल गुमा, फोन-पे से 2 लाख पार …

CG : रायपुर में मोबाइल गुमा, फोन-पे से 2 लाख पार …

रायपुर। अज्ञात व्यक्ति ने गुम हुए मोबाइल के फोन- पे से 2 लाख रुपए निकाल…

16 minutes ago
CG : बिजली खंभे के पास बोरियों में मिली लाश, डॉग स्क्वायड लेकर पहुंची पुलिस …

CG : बिजली खंभे के पास बोरियों में मिली लाश, डॉग स्क्वायड लेकर पहुंची पुलिस …

सूरजपुर। जिले के रामानुजनगर थाना क्षेत्र के ग्राम तीवरागुड़ी सरनापारा में उस समय सनसनी फैल…

19 minutes ago
CG : पद्म पुरस्कारों के लिए आवेदन शुरू, 31 जुलाई तक भेजे जा सकेंगे नामांकन …

CG : पद्म पुरस्कारों के लिए आवेदन शुरू, 31 जुलाई तक भेजे जा सकेंगे नामांकन …

रायपुर। देश के सर्वाेच्च नागरिक सम्मानों में शामिल पद्म पुरस्कारों के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू…

22 minutes ago
CG : ग्राम पंचायत सचिव निलंबित, गिरफ्तारी के बाद CEO ने लिया एक्शन …

CG : ग्राम पंचायत सचिव निलंबित, गिरफ्तारी के बाद CEO ने लिया एक्शन …

रायगढ़। ग्राम पंचायत मिरीगुड़ा के पंचायत सचिव भीचरण पटेल के खिलाफ पुलिस में आपराधिक मामला…

31 minutes ago