1 जून को 4 साल बाद जबलपुर आ रहे BJP अध्यक्ष

जबलपुर

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा के आगमन को लेकर पार्टी  में तैयारियां जोरों पर हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद वे पहली बार जबलपुर आ रहे हैं। आखिरी बार 2018 में हेल्थ मिनिस्टर रहते हुए ससुराल आए थे।

BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा के स्वागत के लिए पार्टी के प्रदेश स्तर के नेताओं के साथ तमाम संगठन और मोर्चा तैयारियों में जुटे हैं। पचपेड़ी स्थित उनके ससुराल में उनके आगमन और स्वागत को लेकर विशेष तैयारियां चल रही हैं।

डुमना एयरपोर्ट से पार्टी कार्यालय तक रोड शो
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा तीन दिवसीय प्रवास पर जबलपुर आ रहे हैं। 1 जून की शाम उनका शहर में आगमन होगा। इस दौरान प्रदेश संगठन उनके भव्य स्वागत की तैयारी में जुटा है। डुमना एयरपोर्ट से पार्टी कार्यालय के बीच लगभग 17.5 किमी का रोड शो होगा। ये शहर की तीन विधानसभाओं कैंट, उत्तर मध्य और पूर्व विधानसभा से होकर निकलेगा। शहर को भगवा मय बनाने की तैयारी है। रोड शो के मार्ग पर 29 जगह स्वागत मंच बनाए जा रहे हैं।

CM शिवराज और प्रदेशाध्यक्ष भी रहेंगे साथ
रोड शो में राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ सीएम शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा मौजूद रहेंगे। रोड शो में लगभग दो घंटे का समय लगेगा। संगठन ने स्वागत मंच मंडल, मोर्चे और प्रकोष्ठ के ही लगाए हैं। रोड शो के बाद जेपी नड्डा अगले दिन रांझी बूथ की बैठक लेंगे। फिर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के रानी दुर्गावती मंडल की बैठक में शामिल होंगे। वहां से लौटकर पार्टी कार्यालय में रहेंगे और फिर शाम को वेटरनरी ग्राउंड में युवाओं से संवाद करेंगे। यूथ संवाद में युवा किसान, चिकित्सक, इंजीनियर, व्यापारी, स्टार्टअप आदि से जुड़े युवाओं को बुलाया जा रहा है।

See also  बाघ सप्ताह के अंतर्गत वन विहार राष्ट्रीय उद्यान में पॉम पेंटिग प्रतियोगिता का आयोजन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *