राजनांदगांव। बाबा महाकाल की पालकी यात्रा की तर्ज पर संस्कारधानी में पहली बार जन्माष्टमी में भगवान श्री कृष्ण की पालकी यात्रा निकाली जाएगी। तीन दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सर्व यादव समाज के पदाधिकारियों ने शनिवार को प्रेसवार्ता लेकर इसकी जानकारी। जन्माष्टमी के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को आमंत्रित किया गया है। वहीं विधानसभा अध्यक्ष डॉ.रमन सिंह और सांसद संतोष पांडेय कार्यक्रम में शामिल होंगे। समाज के द्वारा तैयारियां की रही है। प्रेसवार्ता में पूर्व सांसद मधुसूदन यादव ने बताया कि कल 25 अगस्त को शहर में विशाल बाइक रैली निकाली जाएगी जिसमें 500 से अधिक भक्तों के शामिल होने की जानकारी दी गई। बाइक रैली में महिलाएं प्रथम पंक्ति में लाल साड़ी, सूट व भगवा पगड़ी में शामिल होंगी। शुभारंभ दोपहर 3 बजे स्टेट स्कूल से समाज के संरक्षक मधुसूदन यादव पूर्व सांसद हरी झंडी दिखाकर करेंगे जो शहर भ्रमण के बाद यहीं विश्राम लेगी। समाज की मांग पर राज्य शासन ने जन्माष्टमी पर 26 अगस्त को शुष्क दिवस घोषित किया है। प्रेसवार्ता में झेरिया, कोसरिया, ठेठवार समाज से दुर्गेश यादव, सुदेश यादव, केआर यादव, राजू यादव, सुशीला यादव, महेश यादव मौजूद रहे। शोभायात्रा में 21 झांकियां आकर्षण का केन्द्र रहेगी: महिला और पुरुष पौला परिधान में सुसज्जित यादवी एकता का परिचय देंगे। इस बीच 101 बाल कृष्ण एक साथ अपना दर्शन देंगे। शोभायात्रा में 21 झांकियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी। साहड़ा देव की पूजा करने के बाद यात्रा 26 अगस्त को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर सुबह 8 बजे महारानी लक्ष्मी बाई स्कूल के पास स्थित साहड़ा देव देव की पूजा अर्चना समाज के संरक्षक मधुसूदन यादव एवं समाज प्रमुखों की मौजूदगी में होगी। दोपहर 12 बजे पहली बार महाकाल पालकी यात्रा के तर्ज पर यादव समाज द्वारा भगवान श्रीकृष्ण की पालकी यात्रा श्रीकृष्ण के सखा रूप में 50 लोगों के कंधों पर विराजमान होकर स्टेट स्कूल मैदान से नगर भ्रमण के लिए निकलेगी। विशाल शोभा यात्रा में 50 मातृत्व शक्ति लाल पीले, परिधान में झांझ मंजीरा से श्रीकृष्ण भजन करते चलेगी।
लोक निर्माण से लोक कल्याण नवाचार से नव निर्माण तक : 2.5 वर्षों में लोक…
भोपाल मध्यप्रदेश के 3 प्रमुख सचिव (पीएस), 2 संभागायुक्त और 10 कलेलटरों पर तबादले की…
रायपुर. अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर 23 जून को छत्तीसगढ़ में खेल और पर्यावरण…
रायपुर. प्रदेश के उद्योग, वाणिज्य, श्रम, आबकारी एवं सार्वजनिक उपक्रम मंत्री लखनलाल देवांगन ने आज…
रायपुर. छत्तीसगढ़ स्टेट इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (सीएसआईडीसी) की 161वीं संचालक मंडल बैठक आज सोमवार…
रायपुर. नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की सचिव शंगीता आर. ने नगरीय निकायों के कार्यों…