भोपाल
किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री श्री ऐदल सिंह कंषाना ने मुरैना जिले में गृह ग्राम नायकपुरा में सोमवार को प्रसिद्ध मड़वाली माताजी का कांवड़ियों द्वारा 400 किलोमीटर दूर से लाये गये गंगाजल से अभिषेक किया। उन्होंने पूजा-अर्चना के साथ पूरे प्रदेश के किसानों और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की।
मंत्री श्री कंषाना ने बताया कि कांवड़ियों ने उत्तरप्रदेश के सोरो से गंगाजल लेकर अपनी पदयात्रा को निरंतर जारी रखा। कांवड़ियों ने मात्र 11 घंटे में सोरो से नायकपुरा पहुँचकर गंगाजल से माता रानी का अभिषेक किया। उन्होंने बताया कि मातारानी के अभिषेक के लिये 100 से ज्यादा युवा साथियों ने दौड़ते हुए 400 किलोमीटर की दूरी तय की।
कृषि मंत्री श्री कंषाना ने कहा कि उनका सौभाग्य है कि उन्हें आज मातारानी का गंगाजल से अभिषेक करने का अवसर मिला। मातारानी का हम सब पर अपार आशीर्वाद है। भक्तों में मातारानी के प्रति अगाध श्रद्धा के कारण सोरो से गंगाजल लाने की पदयात्रा की परंपरा का निर्वहन संभव हो सका है। जलाभिषेक के अवसर पर श्री राहुल कंषाना, श्री बृजकिशोर दंडोतिया, श्री बालकृष्ण शर्मा, श्री मोहर सिंह कंषाना सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के 'महिला सशक्तिकरण और सुरक्षा' के विज़न को साकार करते…
भोपाल उड़ीसा के पंचायती राज एवं पेयजल मंत्री रबी नारायण नायक के नेतृत्व में आए…
रायपुर. छत्तीसगढ़ में धर्म स्वातंत्र्य विधेयक को लेकर चल रही सियासी बहस के बीच कैबिनेट…
रायपुर रामगढ़ केवल एक सांस्कृतिक आयोजन का केंद्र नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की गौरवशाली परंपरा, प्रकृति…
भोपाल जल गंगा संवर्धन अभियान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि जल से…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज अपने सरगुजा प्रवास के दौरान विकासखंड उदयपुर स्थित…