भगवान श्रीकृष्ण का जीवन चरित्र अनुकरणीय – उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल

भोपाल
उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल बसामन मामा गौवंश वन्य विहार रीवा में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जीवन चरित्र अनुकरणीय है। भगवान श्रीकृष्ण के जीवन से मिलने वाली शिक्षा अनुकरणीय है। कृष्ण एवं सुदामा की मित्रता हमें सीख देती है कि सखाभाव क्या है। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण को गौवंश अतिशय प्रिय थे। बसामन मामा की सिद्ध भूमि में गौ-अभ्यारण्य की स्थापना और यहाँ जन्माष्टमी का आयोजन आनंद का भाव भरने वाला है।

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कृष्ण जन्मोत्सव कार्यक्रम में लड्डू गोपाल की पूजा-अर्चना की, उनके पालने को झुलाया तथा भगवान को 56 भोग अर्पित किए। श्री शुक्ल ने यज्ञशाला में हवन किया तथा गौवंश वन्य विहार में गौपूजन किया। उन्होंने कहा कि मानव समाज के कल्याण व सुख-शांति के लिए गौ माताओं के संरक्षण की नितांत आवश्यकता है। गौवंश वन्य विहार में वन विभाग द्वारा 6 हजार वृक्ष लगाए गए हैं। अब उनके चारों तरफ पाथवे बना दिया जाएगा जिससे उन पौधों से जीवंत संपर्क हो सके। गौवंश वन्य विहार में कृत्रिम गर्भाधान संस्थान, सोलर प्लांट, मुर्गी पालन केन्द्र बनाए जा रहे हैं। गोबर गैस को सिलेण्डर में भरा जाएगा और इससे रीवा नगर निगम की कचरा गाड़ियाँ चलेंगी। यह गौवंश वन्य विहार आने वाले समय में आत्मनिर्भर बनकर देश में अपना महत्वपूर्ण स्थान हासिल करेगा।

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने बसामन मामा गौवंश वन्य विहार में विभिन्न विकास कार्यों के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने उपस्थितजनों को कृष्ण जन्माष्टमी की बधाई दी। उप मुख्यमंत्री ने गौशाला प्रबंधकों व गौ सेवकों को सम्मानित किया। सांसद श्री जनार्दन मिश्र, विधायक मनगवाँ इंजी. नरेंद्र प्रजापति, नगर निगम अध्यक्ष श्री व्यंकटेश पाण्डेय, पूर्व विधायक श्री केपी त्रिपाठी, श्री श्यामलाल द्विवेदी सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी और स्थानीय ग्रामवासी उपस्थित रहे।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

बिजली बिल पर लेट पेमेंट सरचार्ज की नई व्यवस्था उपभोक्ताओं के लिए राहत -पावर कंपनी

बिजली बिल पर लेट पेमेंट सरचार्ज की नई व्यवस्था उपभोक्ताओं के लिए राहत -पावर कंपनी

रायपुर  छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनी ने इस संबंध में तथ्यात्मक स्पष्टीकरण जारी करते हुए कहा…

10 hours ago
तिलहन उत्पादन बढ़ाने की दिशा में सशक्त पहल, कोटमीकला के किसानों को मिला उन्नत मूंगफली बीज

तिलहन उत्पादन बढ़ाने की दिशा में सशक्त पहल, कोटमीकला के किसानों को मिला उन्नत मूंगफली बीज

रायपुर  किसानों की आय बढ़ाने, तिलहनी फसलों के उत्पादन में वृद्धि करने और देश को…

11 hours ago
इंदौर के डायल-112 हीरोज रास्ता भटके 10 वर्षीय बालक को सुरक्षित दादा के सुपुर्द किया

इंदौर के डायल-112 हीरोज रास्ता भटके 10 वर्षीय बालक को सुरक्षित दादा के सुपुर्द किया

भोपाल इंदौर जिले के थाना खजराना क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशील एवं तत्पर कार्रवाई…

11 hours ago
पक्के घर ने बदली जिंदगी : पीएम जनमन आवास योजना से कृष्णा बैगा के सपनों को मिला अपना आशियाना

पक्के घर ने बदली जिंदगी : पीएम जनमन आवास योजना से कृष्णा बैगा के सपनों को मिला अपना आशियाना

रायपुर किसी भी परिवार के लिए अपना सुरक्षित और पक्का घर केवल चार दीवारों का…

11 hours ago
झाबुआ से देश को पोलियो मुक्त रखने का संकल्प

झाबुआ से देश को पोलियो मुक्त रखने का संकल्प

भोपाल  देश को पोलियो मुक्त बनाए रखने के राष्ट्रीय संकल्प के तहत महिला एवं बाल…

11 hours ago
ग्रिड में भेजी गई अतिरिक्त सोलर बिजली निर्धारित दर पर खरीदी जाएगी

ग्रिड में भेजी गई अतिरिक्त सोलर बिजली निर्धारित दर पर खरीदी जाएगी

रायपुर प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत घरों की छतों पर रूफटॉप सोलर संयंत्र…

11 hours ago