जिले में पुलिस बल की कमी का फायदा चोर उठा रहे, घर में घुसकर बेहोशी का स्‍प्रे छिड़का, चोर बटोर ले गए सोना-चांदी और नगदी

खंडवा
जिले में पुलिस बल की कमी का फायदा चोर उठा रहे हैं। शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में आए दिन चोरी की वारदातें हो रही है। पंधाना के बोरगांव के बाद अब खालवा के पटाजन गांव में बदमाशों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। चोरी के समय दंपती की नींद न खुले इसके लिए बदमाशों ने यहां स्प्रे का छिड़काव किया। इससे दंपती सोते रह गए और बदमाशों ने घर में हाथ साफ कर दिया।

पीड़ित किसान अनंत राव ने बताया कि सोमवार रात मैं और मेरी पत्नी विजयाबाई घर में सो रहे थे। रात को तीन बजे मैं लघुशंका के लिए उठा तब तक सब कुछ ठीक था। सुबह करीब छह बजे हमारी नींद खुली तो देखा घर का सामान बिखरा पड़ा था। पीछे की खिड़की की जाली टूटी हुई थी।

घर में स्प्रे जैसी कुछ बदबू आ रही थी। घर में देखा तो सोने की 10 तोले की रकम, तीन पाव चांदी और नगदी 15 से 20 हजार रुपये जो मेरी पत्नी ने रखे थे, वे गायब थे। गांव में देखा तो लोगों ने बताया कि रात को चोर आए थे। तीन बदमाशों ने एक दुकान में भी घुसने की कोशिश की।

लेकिन लोग जागे तो वो चाकू दिखाकर भाग निकले। पीड़ित की शिकायत पर रोशनी चौकी पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज किया। एफएसएल और डाग स्क्वाड टीम मौके पर जांच करने पहुंची, लेकिन बदमाशों का अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

एक पेड़ माँ के नाम 3.0’ से हरित भविष्य का संकल्प होगा और मजबूत : वनमंत्री श्री केदार कश्यप

एक पेड़ माँ के नाम 3.0’ से हरित भविष्य का संकल्प होगा और मजबूत : वनमंत्री श्री केदार कश्यप

रायपुर ‘एक पेड़ माँ के नाम 3.0’ से हरित भविष्य का संकल्प होगा और मजबूत…

25 minutes ago
जनकल्याण की दिशा में मुख्यमंत्री डॉ. यादव की पहल रही सफल, लाखों प्रदेशवासियों को मिला लाभ

जनकल्याण की दिशा में मुख्यमंत्री डॉ. यादव की पहल रही सफल, लाखों प्रदेशवासियों को मिला लाभ

भोपाल एक ही स्थान पर मध्यप्रदेश के नागरिकों की विभिन्न समस्याओं के त्वरित निराकरण और…

30 minutes ago
युवाओं के हित में कार्य कर रही है सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

युवाओं के हित में कार्य कर रही है सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि राज्य सरकार युवाओं के हित में…

40 minutes ago
तुपकी’ की सलामी और भक्ति भाव के बीच संपन्न हुआ बस्तर का प्रसिद्ध गोंचा पर्व

तुपकी’ की सलामी और भक्ति भाव के बीच संपन्न हुआ बस्तर का प्रसिद्ध गोंचा पर्व

रायपुर प्रसिद्ध गोंचा पर्व छत्तीसगढ़ के बस्तर (जगदलपुर) अंचल में मनाया जाने वाला एक अनूठा…

1 hour ago
बाघ संरक्षण के प्रति युवाओं को जागरूक करने वन विहार में हुई ओपन क्विज और रेस्क्यू वर्कशॉप

बाघ संरक्षण के प्रति युवाओं को जागरूक करने वन विहार में हुई ओपन क्विज और रेस्क्यू वर्कशॉप

भोपाल  अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस के उपलक्ष्य में वन विहार राष्ट्रीय उद्यान द्वारा बाघ सप्ताह के…

1 hour ago