कूनो नेशनल पार्क में नर चीते पवन की नाले में डूबने से मौत

श्‍योपुर

 कूनो नेशनल पार्क में नर चीते पवन की नाले में डूबने से मौत हो गई। नामीबिया और दक्षिण अफ्रीका से कुल 20 चीते लाए गए थे, जिसमें से पिछले लगभग दो साल में आठ चीतों की मौत हो चुकी है। चीतों के अलावा कूनो में तीन मादा चीता के कुल 12 शावक हैं। केवल पवन चीता ही कूनो के खुले जंगल में था, इसके अलावा सभी चीते व शावक बड़े बाड़े मे बंद हैं।

एपीसीसीएफ एवं निदेशक, लायन प्रोजेक्ट उत्तम कुमार शर्मा के अनुसार मंगलवार सुबह लगभग 10.30 बजे नामीबियाई नर चीता पवन एक नाले के किनारे झाड़ियों के बीच बिना किसी हलचल के पड़ा हुआ पाया गया। बारिश के कारण नाला लबालब भरा हुआ था।

पशु चिकित्सकों को सूचित किया गया और करीब से निरीक्षण करने पर पता चला कि सिर सहित शरीर का अगला हिस्सा पानी के अंदर था और शरीर पर कहीं भी कोई बाहरी चोट नहीं दिखी। प्रारंभिक तौर पर मौत का कारण डूबने से लग रहा है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद आगे की जानकारी पता चलेगी।

अगले माह पूरे होंगे चीता प्रोजेक्ट को दो साल

17 सिंतबर 2022 को नामीबिया से लाकर आठ चीतों को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मौजूदगी में कूनो नेशनल पार्क में छोड़ा गया था। इसके बाद 18 फरवरी 2023 को दक्षिण अफ्रीका से 12 चीते लाए गए थे। कुल 20 चीतों में से अब तक आठ चीतों की बीमारी व हादसे के चलते मौत हो गई। आशा, ज्वाला और गामिनी द्वारा जन्मे कुल 12 शावक अभी जीवित हैं।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

CG : समाज कल्याण विभाग की पहल से दिव्यांगजनों को मिली बड़ी राहत …

CG : समाज कल्याण विभाग की पहल से दिव्यांगजनों को मिली बड़ी राहत …

मोहला में जिला स्तरीय दिव्यांग प्रमाणीकरण शिविर, 76 दिव्यांगजनों के बने प्रमाण पत्र एवं यूडीआईडी…

12 minutes ago
CG : छत्तीसगढ़ को जल्द मिलेगी पहली राजकीय तितली …

CG : छत्तीसगढ़ को जल्द मिलेगी पहली राजकीय तितली …

31 अगस्त तक आमजन कर सकेंगे मतदान, वनमंत्री केदार कश्यप ने प्रदेशवासियों से भागीदारी की…

19 minutes ago
CG : जशपुर वनमण्डल की गजरथ यात्रा-2026 शुरू, हाथी प्रभावित क्षेत्रों में जनजागरूकता अभियान तेज …

CG : जशपुर वनमण्डल की गजरथ यात्रा-2026 शुरू, हाथी प्रभावित क्षेत्रों में जनजागरूकता अभियान तेज …

विद्यालयों, ग्राम सभाओं और वन सुरक्षा समितियों के माध्यम से मानव-हाथी सहअस्तित्व का दिया जा…

24 minutes ago
CG : पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से बदली अशोक कुमार गुप्ता के घर की तस्वीर …

CG : पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से बदली अशोक कुमार गुप्ता के घर की तस्वीर …

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रधानमंत्री सूर्य घररू मुफ्त बिजली योजना…

31 minutes ago
CG में पहली बार डिजिटल हस्ताक्षर से दर्ज हुई FIR, दुर्ग पुलिस ने शुरू की नई पहल

CG में पहली बार डिजिटल हस्ताक्षर से दर्ज हुई FIR, दुर्ग पुलिस ने शुरू की नई पहल

भिलाई नगर. छत्तीसगढ़ राज्य का दुर्ग जिला प्रदेश का एक मात्र ऐसा जिला है जो…

37 minutes ago
CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सुशासन का असर: सीएम हेल्पलाइन की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई, अवैध रेत कारोबार पर कसा शिकंजा …

CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सुशासन का असर: सीएम हेल्पलाइन की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई, अवैध रेत कारोबार पर कसा शिकंजा …

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश में सुशासन, पारदर्शिता और जवाबदेह…

38 minutes ago