छत्तीसगढ़

CG : कोरिया 31 अगस्त को सेरब्रिल पाल्सी से ग्रसित बच्चों की पहचान हेतु प्रशिक्षण व जिला अस्पताल में दिव्यांगता स्क्रीनिंग

कोरिया । सेरब्रिल पाल्सी से ग्रसित बच्चों को प्रारंभिक स्टेज में पहचानने एवं डी.के.एस. अस्पताल, रायपुर में समुचित रेफरल व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु संबंधित विभाग के अधिकारियों।कर्मचारियों,आर.बी.एस. के टीम एवं फिल्ड वर्कर्स का प्रशिक्षण जिला पंचायत के सभाकक्ष में 31 अगस्त को दिया जाएगा। जानकारी के मुताबिक डी.के.एस. पी.जी.आई. एवं आर.सी. रायपुर के डॉ. रमन श्रीवास्तव एवं डॉ. हेमंत शर्मा के नेतृत्व में सेरब्रिल पाल्सी से ग्रसित बच्चों को प्रारंभिक स्टेज में पहचानने एवं डी.के.एस. अस्पताल में समुचित रेफरल व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु संबंधित अधिकारियों, कर्मचारियों, आर.बी.एस. की टीम एवं फील्ड वर्कर्स का प्रशिक्षण सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित किया गया है। उक्त प्रशिक्षण में जिला चिकित्सालय से शिशु रोग विशेषज्ञ एवं फिजियोथेरिपिस्ट, समस्त विकासखण्ड से मितानिन प्रशिक्षिका, आंगनबाड़ी सुपरवाइजर, चिरायु टीम तथा प्रत्येक विकासखण्ड से दो चिकित्सा अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके साथ ही इसी दिन दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक दिव्यांग व्यक्तियों की पहचान कर बैकुंठपुर जिला अस्पताल में दिव्यांगता स्क्रीनिंग शिविर का भी आयोजन किया गया है। इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य सी.पी. के बच्चों को स्क्रीनिंग करके समय-सीमा में इलाज हेतु जागरूक करना एवं उनके जीवन स्तर को सुधारना है ताकि सेरिब्रल पाल्सी से ग्रसित बच्चों को समय पर पहचान कर समुचित इलाज उपलब्ध कराया जा सके, जिससे कि वे निजी जीवन के निर्वहन में सक्षम हो सके एवं उन्हें कॉम्प्लिकेशन में जाने से बचाया जा सके।

kgnews

Recent Posts

देवास के डायल-112 हीरोज घर की राह भटके 03 वर्षीय मासूम को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

देवास के डायल-112 हीरोज घर की राह भटके 03 वर्षीय मासूम को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल  देवास जिले के थाना औद्योगिक क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर कार्यवाही…

4 hours ago
विकसित भारत–गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) [VB-G RAM-G] का प्रदेश में भव्य शुभारंभ

विकसित भारत–गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) [VB-G RAM-G] का प्रदेश में भव्य शुभारंभ

भोपाल  ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार, आजीविका सृजन एवं टिकाऊ परिसंपत्तियों के निर्माण को नई गति…

4 hours ago
चिकित्सा में आधुनिक तकनीक के साथ मानवीय संवेदनाएं भी जरूरी है – राज्यपाल डेका

चिकित्सा में आधुनिक तकनीक के साथ मानवीय संवेदनाएं भी जरूरी है – राज्यपाल डेका

रायपुर चिकित्सा में आधुनिक तकनीक के साथ मानवीय संवेदनाएं भी जरूरी है राज्यपाल  रमेन डेका…

5 hours ago
उज्जैन का “त्रिनेत्र” मॉडल शहरों की सुरक्षा एवं स्मार्ट निगरानी व्यवस्था का बनेगा आधार

उज्जैन का “त्रिनेत्र” मॉडल शहरों की सुरक्षा एवं स्मार्ट निगरानी व्यवस्था का बनेगा आधार

भोपाल  राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस पुरस्कार 2026 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के कुशल नेतृत्व में उज्जैन ने…

5 hours ago
शाला प्रवेशोत्सव से शिक्षा को मिली नई उड़ान

शाला प्रवेशोत्सव से शिक्षा को मिली नई उड़ान

रायपुर मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के सशक्त नेतृत्व में प्रदेश में प्रत्येक बच्चे तक गुणवत्तापूर्ण…

5 hours ago
प्रवेश ले रहे विद्यार्थियों के लिए बेहतर विकल्प बना AEDP, 2024 बैच के विद्यार्थी उद्योगों में अप्रेंटिसशिप के लिए चयनित

प्रवेश ले रहे विद्यार्थियों के लिए बेहतर विकल्प बना AEDP, 2024 बैच के विद्यार्थी उद्योगों में अप्रेंटिसशिप के लिए चयनित

भोपाल  उच्च शिक्षा विभाग में वर्तमान में स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया जारी है। ऐसे…

5 hours ago