उप मुख्यमंत्री शुक्ल के प्रति शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय के प्राध्यापकों ने कृतज्ञता व्यक्त की

भोपाल

उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल से शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय रीवा की प्राचार्य एवं प्राध्यापकों ने सौजन्य भेंट कर उनके प्रति महाविद्यालय में दो नवीन संकाय खोले जाने के लिये कृतज्ञता व्यक्त की। उल्लेखनीय है कि जिले में औद्योगिक विकास एवं युवाओं के रोजगार अवसरों को बढ़ावा देने के लिए उप-मुख्यमंत्री शुक्ल के विशेष प्रयासों के फलस्वरूप, शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय, रीवा में दो नए संकाय, सिविल एवं मैकेनिकल प्रारंभ करने की अनुमति गत दिनों मंत्रि-परिषद द्वारा प्रदान की गयी थी।

सिविल और मैकेनिकल संकाय में विभागाध्यक्ष एवं व्याख्याता के लिए कुल 12 पद मंत्रि-परिषद द्वारा स्वीकृत किए गये हैं। साथ ही, शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय, रीवा में फॉयर टेक्नालॉजी एण्ड सेफ्टी ब्रांच को वर्तमान पद स्वीकृति सहित यथावत रखा जाएगा। योजना के लिए अपेक्षित आवर्ती-अनावर्ती व्यय के लिए रूपये 5 करोड़ 92 लाख रुपये के वित्तीय प्रावधान की स्वीकृति भी प्रदान की गई है। स्वीकृत नवीन संकायों को पोर्टल में शामिल कर दिया गया है तथा छात्रों का प्रवेश भी हो गया है।

उप-मुख्यमंत्री के प्रयासों से रीवा जिले में स्थित औद्योगिक क्षेत्रों में सिविल एवं मैकेनिकल के छात्रों की मांग के दृष्टिगत स्थानीय स्तर पर ही कुशल मैनपॉवर की पूर्ति के लिए रीवा पॉलीटेक्निक महाविद्यालय में नये संकाय प्रारंभ किए गये हैं। इन नए संकायों के प्रारंभ होने से इस अंचल के विद्यार्थियों को तकनीकी रोजगारमूलक शिक्षा का लाभ प्राप्त होगा और वे औद्योगिक क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर प्राप्त कर सकेंगे। इस दौरान अध्यक्ष नगर निगम व्यंकटेश पाण्डेय, विमलेश मिश्रा, प्राचार्य सुनिशा पाण्डेय सहित प्राध्यापकगण उपस्थित थे।

 

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: Shukla

Recent Posts

CG : कलेक्टर ने पीएमश्री स्कूल प्राचार्य को जारी किया नोटिस …

CG : कलेक्टर ने पीएमश्री स्कूल प्राचार्य को जारी किया नोटिस …

सारंगढ़-बिलाईगढ़। जिले के पीएमश्री सेजेस सारंगढ़ के प्राचार्य लक्ष्मी प्रसाद पटेल को कलेक्टर ने कारण…

6 minutes ago
CG : बजाड़ी गांव में मिला दुर्लभ पैंगोलिन, वन विभाग ने सुरक्षित किया रेस्क्यू …

CG : बजाड़ी गांव में मिला दुर्लभ पैंगोलिन, वन विभाग ने सुरक्षित किया रेस्क्यू …

गरियाबंद। जिले के बजाड़ी गांव में एक दुर्लभ वन्यजीव पैंगोलिन (खालखपरी) मिलने से वन विभाग…

11 minutes ago
CG : अमानक खाद-बीज बेचने वालों पर कार्रवाई, 6 दुकानों से सामग्री जब्त …

CG : अमानक खाद-बीज बेचने वालों पर कार्रवाई, 6 दुकानों से सामग्री जब्त …

जगदलपुर। खरीफ सीजन को देखते हुए किसानों को गुणवत्तापूर्ण खाद और बीज उपलब्ध कराने के…

19 minutes ago
CG : शिवनाथ नदी में तेज बहाव, जलाशयों में बढ़ा पानी, मोंगरा बैराज अभी 13 फीसदी भरा …

CG : शिवनाथ नदी में तेज बहाव, जलाशयों में बढ़ा पानी, मोंगरा बैराज अभी 13 फीसदी भरा …

राजनांदगांव। जिले में पिछले चार दिनों से हो रही लगातार मूसलाधार बारिश ने सूखे जैसे…

26 minutes ago
CG Weather Update: अवदाब के असर से रायपुर समेत कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

CG Weather Update: अवदाब के असर से रायपुर समेत कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

रायपुर. छत्तीसगढ़ में आषाढ़ लगने के बाद झमाझम बारिश का सिलसिला जारी है. नदी-नाले उफान…

47 minutes ago
चीनी ह्यूमनॉइड रोबोट्स ने रचा इतिहास, 6 दिन में बनाए 17 हजार से ज्यादा टैबलेट

चीनी ह्यूमनॉइड रोबोट्स ने रचा इतिहास, 6 दिन में बनाए 17 हजार से ज्यादा टैबलेट

चीनी रोबोटिक्स कंपनी एजीबॉट ने इतिहास रच दिया है। दरअसल इस कंपनी के ह्यूमनॉइड रोबोट्स…

1 hour ago