CG : 3 वर्षीय मासूम बच्ची को तेंदुए ने मार डाला

धमतरी तेंदुए ने धमतरी जिले में 3 वर्षीय मासूम बालिका को मार डाला। वनांचल के गांव में घुसकर घर के बाहर गली में खेल रही बच्ची पर तेंदुए ने हमला कर दिया। लोगों के द्वारा बीच बचाव कर तेंदुए से बच्चे को छुड़ाया गया। पर तब तक बच्ची की मौत हो गई थी इसके बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

पूरा मामला सांकरा वन परिक्षेत्र के धौराभाठा, खुदूरपानी भैंसामुड़ा पंचायत का है। जहां 3 वर्षीय बच्ची नेहा पिता संतोष कुमार बीते शाम 6:00 बजे घर के बाहर खेल रही थी। तब जंगल से आकर गांव में घुसे तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया। बच्ची को जबड़े में दबाकर तेंदुआ लेकर भागने लगा। गांव वालों ने देखा तो लाठी डंडे लेकर तेंदुए को दौड़ाया। जिससे तेंदुआ की बच्ची को छोड़ जंगल में भाग गया। पर तेंदुए के जबड़े से छूटते तक बच्ची की मौत हो गई। बच्चों की मौत के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

See also  CG : बारिश का येलो अलर्ट 15 जिलों में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *