छत्तीसगढ़

CG : गूगल रिव्यू टास्क के बहाने 29 लाख की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

रायपुर रेंज साइबर थाना ने गूगल रिव्यू टास्क के नाम पर ठगी करने वाले आरोपी नरेंद्र हिम्मतभाई गोंडलिया को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर छत्तीसगढ़ सहित विभिन्न राज्यों के 48 से अधिक पुलिस थानों और साइबर सेल में ठगी के मामले दर्ज हैं। इस केस के तहत 500 से अधिक UPI आईडी और बैंक खातों को होल्ड कराया गया है।

ठगी की शुरुआत:
रायपुर की श्वेता मेहरा ने विधानसभा थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उन्हें गूगल रिव्यू टास्क के नाम पर 29.49 लाख रुपए की ठगी का शिकार बनाया गया। मामला दर्ज होते ही अपराध की गंभीरता को देखते हुए इसकी जांच रेंज साइबर थाना, रायपुर को सौंपी गई।

घटना का विवरण:

प्रार्थी को वॉट्सएप ग्रुप में जोड़ा गया और बताया गया कि उन्हें गूगल लिंक पर रिव्यू देना होगा, जिसके बदले उन्हें पैसे दिए जाएंगे। प्रारंभ में कुछ टास्क पूरे करने पर प्रार्थी को छोटी रकम वापस की गई, जिससे उनका विश्वास जीता गया। इसके बाद उन्हें इकोनॉमी टास्क के नाम पर रकम मांगी गई और फिर टास्क सही तरीके से पूरा न होने का बहाना बनाकर उनसे 29 लाख रुपए की ठगी की गई।

गिरफ्तारी और संपत्ति:
साइबर थाना की टीम ने तकनीकी साक्ष्य एकत्र करते हुए आरोपी नरेंद्र हिम्मतभाई गोंडलिया को गुजरात से गिरफ्तार किया। जांच में पाया गया कि आरोपी ने हाल ही में 74 लाख रुपए का नया घर खरीदा है, जिसकी संपत्ति अटैच करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। आरोपी को 31 अगस्त को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है, और उसके अन्य साथियों की तलाश जारी है।

गिरफ्तार आरोपी
नरेंद्र हिम्मत भाई कुंडलिया पिता हिम्मत भाई रामजी भाई गोंडलिया उम्र 31वर्ष, पता नेशनल पार्क सोसाइटी सूरत गुजरात।

kgnews

Recent Posts

बालाघाट में महिला सरपंच पर जानलेवा हमला, ईंट-लाठियों से पीटा; 5 आरोपी हिरासत में

बालाघाट में महिला सरपंच पर जानलेवा हमला, ईंट-लाठियों से पीटा; 5 आरोपी हिरासत में

बालाघाट/परसवाड़ा. परसवाड़ा थाना के ग्राम चिनी बर्राटोला की महिला सरपंच को गांव से अतिक्रमण हटवाना…

2 hours ago
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किडनी रोगी को दी बड़ी राहत, मंजूर की ₹3.95 लाख की सहायता राशि

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किडनी रोगी को दी बड़ी राहत, मंजूर की ₹3.95 लाख की सहायता राशि

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संवेदनशील एवं जनकल्याणकारी नेतृत्व में मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना…

2 hours ago
योग दिवस पर अंजय शुक्ला का संदेश, योग को बताया स्वास्थ्य और जीवन संतुलन का आधार

योग दिवस पर अंजय शुक्ला का संदेश, योग को बताया स्वास्थ्य और जीवन संतुलन का आधार

रायपुर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर अंजय शुक्ला, उपाध्यक्ष, छत्तीसगढ़ आदिवासी स्थानीय स्वास्थ्य परंपरा…

2 hours ago
छत्तीसगढ़ में योग दिवस समारोह, योग को जीवन का हिस्सा बनाने का दिया आह्वान

छत्तीसगढ़ में योग दिवस समारोह, योग को जीवन का हिस्सा बनाने का दिया आह्वान

रायपुर सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के नगर पंचायत सरिया में आयोजित 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह में…

2 hours ago
मृतक शिक्षाकर्मी के आश्रित को अनुकंपा नियुक्ति से इनकार गलत, हाईकोर्ट का अहम फैसला

मृतक शिक्षाकर्मी के आश्रित को अनुकंपा नियुक्ति से इनकार गलत, हाईकोर्ट का अहम फैसला

बिलासपुर. हाई कोर्ट ने अनुकंपा नियुक्ति के एक मामले में महत्वपूर्ण निर्णय सुनाते हुए कहा…

3 hours ago
MP में शिक्षकों के तबादलों में ई-अटेंडेंस बनी बाधा, 90% स्कूलों के पद पोर्टल पर ‘रिजर्व’

MP में शिक्षकों के तबादलों में ई-अटेंडेंस बनी बाधा, 90% स्कूलों के पद पोर्टल पर ‘रिजर्व’

भोपाल. स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा स्वैच्छिक स्थानांतरण प्रक्रिया शुरू किए जाने से पहले ही शिक्षकों…

3 hours ago