छत्तीसगढ़

छत्‍तीसगढ़ में सड़क पर बैठे आवारा पशु बने जानलेवा

रायपुर। सड़क पर मवेशियों के विचरण के चलते हर वर्ष दुर्घटनाएं हो रही हैं। लोगाें की जान जा रही है। पुलिस विभाग के आंकड़ों के मुताबिक पिछले पांच वर्षों में जानवरों से टकराने से राज्य के 404 यात्रियों की मौत हो गई और 129 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। अभी पिछले जुलाई में नौ लोग दुर्घटना के शिकार हुए हैं। जुलाई 2023 में हाई कोर्ट बिलासपुर ने सड़क पर मवेशियों के चलते हो रही दुर्घटनाओं को लेकर मामला उठाया था। साथ ही सड़क से मवेशियों को हटाने के लिए उपाय करने को कहा था।सरकारी आंकड़ों के अनुसार राज्य सरकार के प्राधिकृत अधिकारियों और नेशनल हाइवे अथारिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) के सहयोग से जुलाई-अगस्त 2023 के दौरान कोर्ट के निर्देश पर सड़क से 26,713 मवेशियों को हटाया गया था। पुलिस आंकड़ों के मुताबिक राज्य में सड़क दुर्घटना में होने वाली मौतें बढ़ गई हैं। 2023 में राज्य में ऐसी मौतें 5.6 प्रतिशत थी और इस साल की पहली छमाही में यह 8.72 प्रतिशत पहुंच गई है। सड़क दुर्घटनाओं से मौत का आंकड़ा गंभीर तमाम वजहों से सड़क दुर्घटनाओं के बाद हुई मौतों की संख्या भी बढ़ रही है। 2022 में 5,834 और 2023 में 6,166 की मौत हुई थी। इस साल जुलाई तक सड़क दुर्घटनाओं में 3,629 लोग मारे गए हैं। शहर की प्रमुख सड़कों पर ज्यादा दिक्कतशहर के मुख्य मार्गों के अलावा गली-मुहल्लों में भी मवेशियों का कब्जा रहता है। मवेशी पूरी तरह सड़क को जाम कर देते हैं। वहां से पैदल निकलना भी खतरा से खाली नहीं होता। कई बार मवेशी आपस में भिड़ जाते हैं, जिससे आसपास के लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

kgnews

Recent Posts

जिला पंचायतों को भी मिलेगा गौण खनिज निधि का हिस्सा

जिला पंचायतों को भी मिलेगा गौण खनिज निधि का हिस्सा

रायपुर   छत्तीसगढ़ सरकार ने त्रिस्तरीय पंचायत व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में…

2 hours ago
उज्जैन के डायल-112 हीरोज घर की राह भटके मानसिक रूप से अस्वस्थ बालक को सुरक्षित संरक्षण में लेकर थाने पहुँचाया

उज्जैन के डायल-112 हीरोज घर की राह भटके मानसिक रूप से अस्वस्थ बालक को सुरक्षित संरक्षण में लेकर थाने पहुँचाया

भोपाल उज्जैन जिले के थाना चिंतामन गणेश क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर…

2 hours ago
इंदौर में गहराया जल संकट, 35 लाख आबादी पर पानी का खतरा

इंदौर में गहराया जल संकट, 35 लाख आबादी पर पानी का खतरा

इंदौर  देश का सबसे स्वच्छ शहर इंदौर गंभीर जलसंकट से गुजर रहा है। हालत यह…

3 hours ago
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध मादक पदार्थो के विरूद्ध प्रभावी कार्रवाई

मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध मादक पदार्थो के विरूद्ध प्रभावी कार्रवाई

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में अवैध मादक पदार्थों एवं नशीले पदार्थों की तस्करी के…

3 hours ago
समर्थ सिंह को 29 मई तक CBI रिमांड, त्विषा शर्मा मौत मामले में पूछताछ तेज

समर्थ सिंह को 29 मई तक CBI रिमांड, त्विषा शर्मा मौत मामले में पूछताछ तेज

भोपाल मॉडल और अभिनेत्री त्विषा शर्मा की 12 मई को संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत…

3 hours ago
पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों को बेहतर स्वास्थ्य सुरक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में बड़ा कदम

पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों को बेहतर स्वास्थ्य सुरक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में बड़ा कदम

भोपाल  पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा की अध्यक्षता में मध्यप्रदेश पुलिस स्वास्थ्य सुरक्षा योजना (PHPS) न्यासी…

3 hours ago