जबलपुर से हैदराबाद जाने वाली इंडिगो फ्लाइट की नागपुर में इमरजेंसी लैंडिंग

जबलपुर

जबलपुर से हैदराबाद जाने वाली इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है. यह लैंडिंग नागपुर में कराई गई है. इंडिगो की फ्लाइट रविवार की सुबह 7:55 बजे जबलपुर से रवाना हुई थी. जानकारी के मुताबिक, फ्लाइट की लैंडिंग होने के बाद सभी यात्रियों का सामान, मोबाइल फोन इत्यादि फ्लाइट के अंदर ही रखवा लिया गया है, जबकि यात्रियों को फ्लाइट से नीचे उतार दिया गया है. इतना ही नहीं इस फ्लाइट को चारों ओर सुरक्षाकर्मियों ने घेर लिया है.

जबलपुर एयरपोर्ट के डायरेक्टर ने फ्लाइट को डायवर्ट किया जाने की पुष्टि की है, लेकिन क्यों किया गया है यह बताने से इनकार कर दिया है. बता दें कि यात्रियों को बस से हैदराबाद ले जाया गया है.

बता दें कि सुबह 8 बजे निर्धारित समय पर डुमना एयरपोर्ट से इंडिगों के विमान से हैदराबाद के लिए उड़ान भरी। करीब 9.20 बजे विमान के कैप्टन ने नागपुर में आपात लैडिंग की। इंडिगो की मैनेजर हिना खान ने कहा कि विमान की लैडिंग क्यों हुई यह साफ नहीं है।

लेकिन विमान के कैप्टन के पास पर्याप्त वजह होगी जिस वजह से ऐसा हुआ। उनके अनुसार सभी यात्री फिलहाल सुरक्षित है। विमान में किसी तरह की खराबी से फिलहाल इन्कार किया गया है।

जबलपुर से बेंगलुरु के लिए इंडिगो की नई उड़ान

जबलपुर से बेंगलुरु के लिए उड़ान रविवार से शुरू हो रही है। विमान से सफर करने के लिए यात्रियों ने अभी से बुकिंग करवा ली है और अधिकांश सीटें भर गई हैं। दोपहर 12.30 बजे विमान बेंगलुरु के लिए उड़ान भरेगा। यह विमान सप्ताह में चार दिन जबलपुर, बेंगलुरु के बीच उड़ान भरेगा। इसका न्यूनतम किराया सवा पांच हजार रुपये जारी किया गया है।

इस विमान के शुरू होने से एक बार फिर जबलपुर सीधे दक्षिण से जुड़ पाएगा। जानकारी के अनुसार इंडिगो का विमान दोपहर साढ़े 12 बजे बेंगलुरु से उड़ान भरेगा, जो दोपहर दो बजकर 35 मिनट पर जबलपुर पहुंचेगा। इसके बाद यही विमान दोपहर तीन बजकर 10 मिनट पर उड़ान भरकर शाम पांच बजकर 20 मिनट पर बेंगलुरु पहुंचेगा। यह विमान सेवा रविवार, सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को रहेगी।
यात्री भी खुश

यात्रियों का कहना है कि बेंगलुरु जाने का अच्छा समय तय हुआ है जिससे आवागमन बेहतर होगा। जिन विमानों का संचालन किया जा रहा है, उनकी स्थिति भी बेहतर है। यात्रियों का कहना है कि इंडिगो का विमान टेकआफ और लैंड के वक्त काफी आसानी से रनवे पर पहुंच जाता है।

50 प्रतिशत छूट फिर मिलेगी

पीएमश्री पर्यटन वायु सेवा में शनिवार से 50 प्रतिशत की सब्सिडी फिर प्रारंभ हो गई है। जारी शेड्यूल में सोमवार और बुधवार को इंदौर से दो फ्लाइट सुबह 10 बजे जबलपुर के लिए और शाम 5.50 पर भोपाल के लिए रहेगी। रविवार, सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को इंदौर से फ्लाइट चलेगी। मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को कोई फ्लाइट नहीं है।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

CG : सेवा सेतु पोर्टल से घर बैठे लोगों को मिलेगा 441 डिजीटल सेवा …

CG : सेवा सेतु पोर्टल से घर बैठे लोगों को मिलेगा 441 डिजीटल सेवा …

सारंगढ़ बिलाईगढ़ । जिले के ब्लॉक मुख्यालयों में ई डिस्ट्रिक्ट मैनेजर ने सीईओ जनपद पंचायत…

7 minutes ago
CG : सुशासन तिहार में वंदना घुटरापारा के सुखराम को मिला 1 रुपये किलो वाला राशन कार्ड …

CG : सुशासन तिहार में वंदना घुटरापारा के सुखराम को मिला 1 रुपये किलो वाला राशन कार्ड …

अम्बिकापुर । राज्य शासन द्वारा मनाए जा रहे ’सुशासन तिहार’ का सीधा और सकारात्मक प्रभाव…

14 minutes ago
CG : तेज रफ्तार वाहन ने ली मासूम की जान, पोस्टमार्टम के दौरान गायब हुआ सोने का लॉकेट …

CG : तेज रफ्तार वाहन ने ली मासूम की जान, पोस्टमार्टम के दौरान गायब हुआ सोने का लॉकेट …

जांजगीर-चांपा । जिले के बिर्रा-शिवरीनारायण मार्ग स्थित केरा गांव में तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन की…

28 minutes ago
CG : निगम आयुक्त ने साइकिल से किया वैशाली नगर का निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा …

CG : निगम आयुक्त ने साइकिल से किया वैशाली नगर का निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा …

भिलाई नगर ।​ आम जनमानस को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने और वार्डों की जमीनी…

37 minutes ago
छत्तीसगढ़ में पेट्रोल-डीजल फिर महंगा! कई शहरों में पेट्रोल ₹109 के पार

छत्तीसगढ़ में पेट्रोल-डीजल फिर महंगा! कई शहरों में पेट्रोल ₹109 के पार

रायपुर  देशभर में तेल कंपनियों ने फिर पेट्रोल डीजल के रेट बढ़ा दिए हैं। आज,…

41 minutes ago
CG : खुले में मांस-मछली बेचने और गंदगी फैलाने वालों से निगम ने वसूला जुर्माना …

CG : खुले में मांस-मछली बेचने और गंदगी फैलाने वालों से निगम ने वसूला जुर्माना …

भिलाईनगर । नगर पालिक निगम भिलाई के जोन-2 वैशाली नगर क्षेत्रांतर्गत स्वच्छता व्यवस्था को दुरुस्त…

47 minutes ago