CG : आउट ऑफ कंट्रोल हुआ ट्रक, ड्राइवर की मौत

कोरबा । कोरबा में दीपका मुख्य मार्ग पर देर रात सीमेंट से भरा एक ट्रक पुल से नीचे जा गिरा। बताया जा रहा है कि ट्रक की रफ्तार बहुत तेज थी, जिससे ड्राइवर कंट्रोल नहीं कर सका। हादसे में ट्रक ड्राइवर की मौत हो गई। पूरा मामला पाली थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत धौराभांठा का है।

मिली जानकारी के मुताबिक रात करीब 11 बजे सीमेंट से भरा ट्रक बिलासपुर से दीपका की ओर आ रहा था। इसी बीच पाली दीपका मुख्य मार्ग पर ट्रक 20 फीट नीचे जा गिरा। हादसे के बाद देखते ही देखते राहगीरों की भीड़ एकत्रित हो गई। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। बताया जा रहा है कि इस हादसे में ट्रक चालक केबिन में ही फंस गया था। पुल के नीचे गिरने से ट्रक में पानी भर गया, जिससे उसकी दम घुटने से मौत हो गई। पाली पुलिस घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची। लाश को कड़ी मशक्कत के बाद निकाली गई। वहीं ट्रक मालिक को हादसे की सूचना दी गई।

See also  CG : किशोरी बालिकाओं को मिला आत्मरक्षा प्रशिक्षण …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *