CG : फूड प्वाइजनिंग से छात्रा की मौत, बालिका आश्रम के कई और भी बच्चे बीमार

बस्तर। ताजा मामला बस्तर जिले के बकावण्ड ब्लॉक का है। कोलावल स्थित बालिका आश्रम में पढ़ाई कर रही पांचवी की छात्रा ने दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि फूड प्वाइजनिंग की वजह से छात्रा की तबीयत बिगड़ गई थी। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि कोलावल स्थित बालिका आश्रम में पढ़ने वाले बच्चों को दो दिन पहले से तेज बुखार व सिर में दर्द होने की शिकायत कर रहे थे। रविवार की शाम से अचानक से आठ से 10 बच्चे बीमार हो गए। इस बीमारी की चपेट में आने से पाथरी गांव की 5वीं कक्षा की छात्रा की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि फूड प्वाइजनिंग की वजह से छात्रा की जान गई है।

See also  राजनांदगांव : झारसुगुड़ा में नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य से रेल यातायात प्रभावित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *