CG : टीचर को खैनी की लत, परेशान स्टूडेंट्स ने की हटाने की मांग

जांजगीर । जांजगीर-चांपा जिले में 2 शिक्षकों को हटाने की मांग को लेकर छात्र-छात्राओं ने सोमवार को स्कूल के मेन गेट में ताला जड़ दिया। सुबह से करीब 3 घंटे तक धरना-प्रदर्शन किया। बच्चों ने कहा कि, टीचर गुटखा खाकर आते हैं, बदबू आती है। वो दोनों अच्छे से पढ़ा भी नहीं पाते हैं।

दरअसल, बलौदा विकासखंड के ग्राम मड़वा में संचालित शासकीय पूर्व माध्यमिक स्कूल 5 शिक्षक है। जिसमें से दो शिक्षक लकवा से ग्रसित है। जिसमें सुरेश दुबे बोल नहीं पा रहे और संतोष दास मानिकपुरी हाथ से लिख नहीं पाते हैं। जिससे छात्र-छात्राओं की पढ़ाई नहीं हो पा रही है।

इस समस्या को लेकर दो महीने पहले BEO को लिखित में शिकायत की गई थी। BEO ने जांच सही होने पर भी अतिरिक्त शिक्षक नहीं भेजा था। जिससे नाराज होकर छात्र-छात्राओं ने स्कूल के गेट पर सुबह 9 बजे से ताला बंद कर दिया। स्कूल के सामने ही धरने पर बैठ गए।

See also  राजनांदगांव : रामधुनी सनातन संस्कृति का प्रतीक : कैलाश…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *