447 गाँव के 65 हजार लोगों के घर में पहुँच रहा है नल से जल

447 गाँव के 65 हजार लोगों के घर में पहुँच रहा है नल से जल

समूह नल जल योजना ने ग्रामीणों को दिया नया जीवन

भोपाल

दमोह जिले के पटेरा विकासखण्ड के सैंकड़ों गाँव के लोग पीने के पानी की समस्या से परेशान थे। उन्हें अपने घर से दूर जाकर पीने का पानी लाना पड़ता था, जिससे गाँव के लोगों को समय लगता था। इस कारण ग्रामीणजनों को अपने दूसरे रोजमर्रा के कार्य करने में दिक्कत आती थी और उन्हें पीने के लिये शुद्ध जल भी नहीं मिल पाता था। राज्य सरकार की समूह नल-जल योजना ग्रामीणों के लिये वरदान सिद्ध हुई है।

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अंतर्गत जल निगम द्वारा दमोह पटेरा में समूह जल प्रदाय योजना के माध्यम से बेयर्मा नदी पर निर्मित सतधारू बांध पर आधारित दमोह पटेरा ग्रामीण समूह जल प्रदाय योजना का क्रियान्वयन किया जा रहा है। इस योजना के तहत 75.54 एमएलडी क्षमता का इंटेकवेल बनाया गया है तथा 58.80 एमएलडी का वाटर ट्रीटमेंट प्लांट (डब्ल्यूटीपी) बनाया गया है। इस योजना में 2500 कि.मी. पाईपलाइन के माध्यम से 447 गाँव के 65 हजार ग्रामीणों को घर में नल से जल की आपूर्ति की जा रही है। हर ग्राम की आंतरिक जल वितरण प्रणाली का समुचित संचालन एवं प्रबंधन के लिये ग्राम पेयजल उप समिति बनाई गई है। इस समिति के सदस्यों को बकायदा प्रशिक्षण दिया गया है। समूह जल प्रदाय योजना ब्रिस्क देशों के न्यू डेवलपमेंट बैंक एवं राज्य शासन के संयुक्त तत्वाधान में योजना संचालित की जा रही है।

ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के लिये सुसज्जित प्रयोगशाला में पानी का नियमित रूप से परीक्षण किया जाता है। आपूर्ति किये जा रहे पेयजल की गुणवत्ता सील्ड मिनरल वॉटर जैसी है।

ग्राम मुटिया निवासी पप्पू यादव कहते है कि पहले पानी के लिये काफी दूर जाना पड़ता था। समूह जल प्रदाय योजना के माध्यम से घर में नल से जल मिलने पर मानो नया जीवन मिल गया है। ग्राम गोंडिया की श्रीमती वैजंति पटेल बताती है कि पहले काफी दूर से पानी लाने में परेशानी होने के साथ ही बहुत समय बर्बाद होता था। अब समय की बचत के साथ-साथ आसानी से घर में ही नल से स्वच्छ पेयजल मिल रहा है। दमोह जिले के ग्राम बुमुड़िया के निवासी रामलाल पटेल कहते है कि इस योजना के पूर्व पूरे समय पानी की व्यवस्था करने की टेंशन रहती थी। योजना के आने से टेंशन खत्म हो गई अब कही भी बिना टेंशन के आते जाते हैं। ग्राम गिदरा की श्रीमती स्नेहलता दीक्षित कहती है कि समूह जल प्रदाय योजना से घर में स्वच्छ पेयजल मिलने से समय की बचत एवं सुविधा के साथ ही जल जनित बीमारियों से हम लोगों को मुक्ति मिली है।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: Water

Recent Posts

जिला पंचायतों को भी मिलेगा गौण खनिज निधि का हिस्सा

जिला पंचायतों को भी मिलेगा गौण खनिज निधि का हिस्सा

रायपुर   छत्तीसगढ़ सरकार ने त्रिस्तरीय पंचायत व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में…

2 hours ago
उज्जैन के डायल-112 हीरोज घर की राह भटके मानसिक रूप से अस्वस्थ बालक को सुरक्षित संरक्षण में लेकर थाने पहुँचाया

उज्जैन के डायल-112 हीरोज घर की राह भटके मानसिक रूप से अस्वस्थ बालक को सुरक्षित संरक्षण में लेकर थाने पहुँचाया

भोपाल उज्जैन जिले के थाना चिंतामन गणेश क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर…

3 hours ago
इंदौर में गहराया जल संकट, 35 लाख आबादी पर पानी का खतरा

इंदौर में गहराया जल संकट, 35 लाख आबादी पर पानी का खतरा

इंदौर  देश का सबसे स्वच्छ शहर इंदौर गंभीर जलसंकट से गुजर रहा है। हालत यह…

3 hours ago
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध मादक पदार्थो के विरूद्ध प्रभावी कार्रवाई

मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध मादक पदार्थो के विरूद्ध प्रभावी कार्रवाई

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में अवैध मादक पदार्थों एवं नशीले पदार्थों की तस्करी के…

3 hours ago
समर्थ सिंह को 29 मई तक CBI रिमांड, त्विषा शर्मा मौत मामले में पूछताछ तेज

समर्थ सिंह को 29 मई तक CBI रिमांड, त्विषा शर्मा मौत मामले में पूछताछ तेज

भोपाल मॉडल और अभिनेत्री त्विषा शर्मा की 12 मई को संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत…

3 hours ago
पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों को बेहतर स्वास्थ्य सुरक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में बड़ा कदम

पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों को बेहतर स्वास्थ्य सुरक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में बड़ा कदम

भोपाल  पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा की अध्यक्षता में मध्यप्रदेश पुलिस स्वास्थ्य सुरक्षा योजना (PHPS) न्यासी…

3 hours ago