CG : प्रेम मिलन के बीच सुसाइड, मोहल्ले में हो गया हल्ला

जांजगीर कीटनाशक दवाई के सेवन से एक युवती की मौत हो गई। दूसरी गंभीर है। दोनों युवतियों ने अपने प्रेमियों को घर में मिलने बुलाया था। इस दौरान मोहल्ले वालों को भनक लग गई और उन्होंने हंगामा मचा दिया। लोक– लाज के भय से दोनों लड़कियों ने जहर खा लिया। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम खोखरा निवासी प्रेमदास महंत अपने परिवार के साथ किराए के मकान में रहता है। वह रोजी–मजदूरी करता है। मंगलवार के शाम 7 बजे जब दोनो पति– पत्नी घर में नहीं थे तब उसकी 17 वर्षीया पुत्री तुलसी महंत घर में अकेली थी। उसने अपने मामा परसदास की लड़की सकरेली निवासी 20 वर्षीया खुशबू महंत को भी अपने घर बुला लिया। इसके बाद दोनों ने अपने प्रेमियों को बुला लिया। मिली जानकारी के अनुसार जब भी उनके माता-पिता घर से बाहर जाते थे तब यह अपने प्रेमियों को बुलाकर घर में मिलती थी। मोहल्ले वालों को इसकी भनक लग गई थी।

See also  CG : धमतरी में रेत परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, 8 हाइवा जब्त …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *