मुख्यमंत्री चौहान ने की केन्द्रीय शिक्षा मंत्री प्रधान से भेंट

भोपाल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने  दिल्ली में केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से भेंट कर प्रदेश के कौशल विकास कार्यों से अवगत कराया और सी.एम. राइस स्कूलों के उद्घाटन का निमंत्रण दिया।

मुख्यमंत्री चौहान ने केन्द्रीय मंत्री प्रधान को राज्य सरकार के कौशल विकास से संबंधित प्रयासों से अवगत कराया। उन्होंने जानकारी दी कि प्रदेश में 10 आदर्श आई.टी.आई. के अलावा ग्लोबल स्किल पार्क बनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री चौहान ने केन्द्रीय मंत्री को इनके अवलोकन का निमंत्रण भी दिया। मुख्यमंत्री ने बताया कि वर्तमान में प्रभावशील स्थानीय निकायों के चुनाव की आचार संहिता समाप्त होते ही सी.एम. राइज स्कूलों का शुभारंभ किया जायेगा। मुख्यमंत्री चौहान ने केन्द्रीय शिक्षा मंत्री प्रधान से इन विद्यालयों का उद्घाटन करने का अनुरोध भी किया।

 

See also  राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की उपस्थिति में लोक भवन से ‘नशा मुक्त युवा विकसित भारत संकल्प अभियान’ का शुभारंभ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *