CG : बारिश के दौरान गिरी गाज, सरपंच की मौत

जशपुर । जशपुर में मवेशी को चराने के दौरान गाज की चपेट में आने से बगीचा विकासखंड के रौनी ग्राम पंचायत के सरपंच रामवृक्ष राम की मौत हो गई। वहीं साथ मौजूद उसकी पत्नी गंभीर रूप से झुलस गई। जिसे बगीचा अस्पताल में उपचार के लिए दाखिल किया गया है।

बता दें कि छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बारिश का दौर शुरू हो गया है। रायपुर और रायगढ़ में तेज बारिश हुई। इससे पहले मौसम विभाग ने आज बस्तर संभाग के 5 जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। बस्तर, दंतेवाड़ा, सुकमा, बीजापुर और नारायणपुर में भारी बारिश हो सकती है। अगले 3 दिनों तक ये दौर जारी रह सकता है। प्रदेश में अब तक 980.2 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है जो औसत से सिर्फ 1 प्रतिशत अधिक है। 3 जिलों में सामान्य से अधिक और 5 जिले में कम बारिश हुई है। बाकी जिलों में सामान्य पानी बरसा है।

See also  रायपुर में ‘सुशील विला’ पर ED की छापेमारी, दस्तावेजों की जांच में जुटी टीम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *