मुख्यमंत्री चौहान ने नीरज चोपड़ा को रजत पदक जीतने पर दी बधाई

भोपाल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने फिनलैंड में पावो नूरमी गेम्स में जेवलिन थ्रो (भाला फेंक) प्रतियोगिता में भारत के युवा खिलाड़ी और टोक्यो ओलिंपिक चेंपियन नीरज चोपड़ा को रजत पदक जीतने और 89.30 मीटर के साथ नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड स्थापित करने पर बधाई दी है।

मुख्यमंत्री चौहान ने चोपड़ा को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि आप इसी तरह उत्कृष्ट खेल के प्रदर्शन से देश को गौरवान्वित करते रहें। यह प्रतियोगिता एक कॉन्टिनेंटल टूर गोल्ड मीट है, जो एक शीर्ष स्तरीय विश्व एथलेटिक्स प्रतियोगिता मानी जाती है।

 

See also  राजधानी भोपाल के मौजूदा ट्रांसमिशन कॉरिडोर में ही बढ़ेगी विद्युत पारेषण क्षमता : ऊर्जा मंत्री तोमर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *