इंदौर
स्वदेशी मिल से कुर्मेटी क्षेत्र को जोड़ने वाली एमआर-4 रोड को सिंहस्थ से पहले फोरलेन किया जाएगा। पिछले सिंहस्थ मेले में इंदौर विकास प्राधिकरण ने यह सड़क लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन तक बनाई थी,लेकिन जमीन नहीं मिलने की वजह से सड़क दो लेन बन पाई थी। बाद में यह सड़क नगर निगम को हस्तांतरित कर दी गई।
अब नगर निगम फोरलेन की चौड़ाई की जद में आ रहे निर्माणों को तोड़ने का काम शुरू किया है। पोलोग्राउंड क्षेत्र में शुक्रवार को सात निर्माण तोड़े गए। उद्योग विभाग की जमीन पर बने इन निर्माणों को हटाने के लिए नगर निगम ने नोटिस भी दिया था।
शुक्रवार सुबह पुलिस बल के साथ अमला मौके पर पहुंचा। बुलडोजरों की मदद से पक्के निर्माण हटाने शुरू किए। तीन घंटे की भीतर सड़क निर्माण में बाधक निर्माण जमींदोज कर दिए गए। अब त्योहार के बाद भागीरथपुरा बस्ती के निर्माणों को हटाने की तैयारी की गई है।
200 से ज्यादा अतिक्रमण चिन्हित
इस सड़क को कुर्मेडी में बन रहे बस स्टेशन तक जोड़ने की तैयारी की गई है, लेकिन इसके लिए काफी अवैध निर्माण तोड़ना होंगे। भागीरथपुरा बस्ती में ही 200 से ज्यादा निर्माण अवैध है। बस्ती से होकर सड़क बाणगंगा रेलवे क्रासिंग और कुर्मेडी तक बनना है। इस सड़क के बनने से दो बस स्टेशन और तीन रेलवे स्टेशन लक्ष्मीबाई नगर, पार्क रोड और मुख्य रेलवे स्टेशन एक साथ जुड़ जाएंगे।
खतरनाक मकान भी तोड़ा
नगर निगम ने नृसिंह बाजार में एक खतरनाक मकान भी तोड़ा। यह मकान 80 साल पुराना है। गुरुवार को मकान का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया था। इसके बाद नगर निगम ने बचे खतरनाक हिस्से को भी तोड़ दिया।
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार, 17 जुलाई को टीकमगढ़ जिले के प्रवास पर रहेंगे।…
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस की “देशभक्ति –जनसेवा” की भावना के अनुरूप वरिष्ठ नागरिकों की समस्याओं के…
रायपुर कभी नक्सल प्रभावित क्षेत्र के रूप में पहचाना जाने वाला सुकमा आज खेल, शिक्षा…
भोपाल मध्यप्रदेश को नशामुक्त बनाने के संकल्प के साथ मध्यप्रदेश पुलिस एवं द्वारा प्रारंभ किए…
भोपाल प्रदेश के शासकीय स्कूलों में पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों को गुरु के प्रति सम्मान,…
रायपुर छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान (सिम्स), बिलासपुर के कान, नाक एवं गला (ईएनटी) विभाग के विशेषज्ञ…