भोपाल

त्योहारी सीजन चल रहा है। कल से गमेश चतुर्थी की शुरुआत होने जा रही है, जिसे लेकर जोर शोर से तैयारियां की जा रही है। इसी के साथ साथ आज हरतालिका तीज है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, आज की रात महिलाओं और लड़कियों के रतजगे का खास महत्व है। इसी धार्मिक मान्यता के चलते मध्य प्रदेश में तीज के अगले दिन यानी गणेश चतुर्थी पर छुट्टी घोषित करने की मांग उठी है।

राजधानी भोपाल में महिला शिक्षकों ने गणेश चतुर्थी पर सरकार के समक्ष छुट्टी की मांग की है। महिला शिक्षकों का कहना है कि तीज पर पूरी रात जागते हैं। लेकिन इसके अगले दिन अगर छुट्टी मिल जाए तो आराम का समय मिल सकता है।

पिछले साल तक मिलती थी छुट्टी

आपको बता दें कि मध्य प्रदेश सरकार ने इस बार अबतक गणेश चतुर्थी के मौके पर सार्वजनिक अवकाश की घोषणा नहीं की है। जबकि पिछले साल तक सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाता था।

साल के अंत तक ये अवकाश और होंगे

हालांकि, अब साल 2024 भी आखिरी तिमाही की और बढ़ रहा है। लेकिन, त्योहारों के साथ साथ कुछ विशेष दिवस अभी शेष हैं, जिनके चलते मध्य प्रदेश लमेत देश के कई राज्यों में कुछ अवकाश मिलना शेष हैं। आइये जानते हैं दिसंबर के अंत तक अभी कितने सामान्य अवकाश आना बाकी हैं।

-मिलाद-उन-नबी -16 सितंबर

-गांधी जयंती- दो अक्टूबर

-दशहरा- 12 अक्टूबर

-महर्षि वाल्मीकि जयंती- 17 अक्टूबर

-दीपावली- 31 अक्टूबर

-गुरुनानक जयंती एवं राष्ट्रीय गौरव दिवस – 15 नवंबर

-क्रिसमस- 25 दिसंबर

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *