भोपल से जेसीबी मशीन चोरी कर राजस्थान ले जा रहे चोर, रास्ते में पुलिस ने दबोचा

भोपल

थाना निशातपुरा पुलिस ने 35 लाख रुपये की JCB मशीन चोर को गिरफ्तार कर JCB की बरामद। आरोपी मांगीलाल तंवर स्वयं JCB आपरेटर है जो 3 महीने पहले उसी मशीन को करता था ऑपरेट।आरोपी मांगीलाल तंवर मशीन चुराकर राजस्थान राज्य मे बैचने की फिराक मे था पर पुलिस ने बार्डर पार करने से पहले ही उसे पकड़ लिया। अशोक विहार बैंक कॉलोनी में रहने वाले रईस खान ने 2 सितंबर को थाना निशातपुरा में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी जेसीबी एमपी 04 डीबी 2552 जो कल रात वंदना डायगोनीस्ट एलेक्जर ग्रीन के पास न्यू जेल रोड के पीछे से कोई चुरा ले गया है जिसकी जानकारी उन्हें उनके ड्राइवर ने दी है।

पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल मार्ग के सड़कों एवं दुकानों में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल गए जिसके आधार पर पुलिस राजगढ़ हाईवे रोड पर आम लोगों से सूचना एकत्रित करते हुए सोनकच्छ टोल नाके के पास पहुंची जहां पुलिस को पता चला की जेसीबी मशीन पहाड़ी के पीछे खड़ी है। पुलिस सोनकच्छ टोल प्लाजा के थोड़ी आगे पहाड़ी के पीछे पहुंची जहां एक लड़का जेसीबी मशीन के अंदर बैठा दिखा जो पुलिस को देख भागने लगा जिसे पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा।

 सीसीटीवी फुटेज से मिले सुराग के आधार पर पुलिस सोनकच्छ टोल नाका तक जा पहुंची। वहां पूछताछ में पता चला कि एक युवक ने जेसीबी मशीन सोनकच्छ में पहाड़ी के पास खड़ी की है। मौके पर पुलिस के पहुंचने पर एक युवक जेसीबी मशीन से उतरकर भागने लगा। हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर उसकी पहचान ग्राम कायरी थाना छापीहेड़ा जिला राजगढ़ निवासी 20 वर्षीय मांगीलाल तंवर के रूप में हुई।
उसने पुलिस को बताया कि तीन माह पहले तक वह इसी मशीन को चलाता था। उसका इरादा चोरी की जेसीबी को राजस्थान ले जाकर बेचने का था। वारदात के बाद पुलिस और टोल प्लाजा की निगाह से बचने के लिए वह सोनकच्छ की पहाड़ी के पीछे मशीन लेकर खड़ा था, ताकि रात के अंधेरे में गांव के कच्चे रास्तों से होकर राजस्थान की सीमा में दाखिल हो सके। लेकिन उसके पहले ही वह पुलिस के हत्थे चढ़ गया।

आरोपी ने अपना नाम मांगीलाल तंवर (20) निवासी ग्राम कायरी जिला राजगढ़ बताया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वो जेसीबी मशीन का ऑपरेटर है जो 2 दिन पहले जेल रोड करोंद से रात करीब 12:30 बजे जेसीबी मशीन चोरी कर ले गया था और राजस्थान बेचने ले जा रहा था पुलिस से बचने के लिए सोनकच्छ की पहाड़ी के पीछे गाड़ी लेकर छुप गया था और अंधेरा होने पर गांव के कच्चे रास्ते से आगे जाने वाला था। चुराई हुई जेसीबी मशीन आरोपी तीन महीने पहले ऑपरेट करता था। पुलिस आरोपी से अन्य चोरी के प्रकरण के संबंध में पूछताछ कर रही है।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: JCBtop-news

Recent Posts

मध्यप्रदेश राज्य कृषि विपणन बोर्ड ने 30 से अधिक संवर्गों में 1400 से अधिक अधिकारी-कर्मचारियों को दी पदोन्नति

मध्यप्रदेश राज्य कृषि विपणन बोर्ड ने 30 से अधिक संवर्गों में 1400 से अधिक अधिकारी-कर्मचारियों को दी पदोन्नति

भोपाल  मध्यप्रदेश राज्य कृषि उपज विपणन (मंडी) बोर्ड के अधिकारी एवं कर्मचारियों के लिए जुलाई…

2 hours ago
जनजातीय बालिकाओं के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम बनेगा शबरी वाचनालय – डेका

जनजातीय बालिकाओं के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम बनेगा शबरी वाचनालय – डेका

रायपुर जनजातीय बालिकाओं के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम बनेगा शबरी वाचनालय - डेका राज्यपाल …

2 hours ago
मध्यप्रदेश में उच्च शिक्षा गुणवत्ता संवर्धन की नई पहल, SAAC का शुभारंभ; 341 संस्थानों के IQAC समन्वयकों का प्रशिक्षण प्रारंभ

मध्यप्रदेश में उच्च शिक्षा गुणवत्ता संवर्धन की नई पहल, SAAC का शुभारंभ; 341 संस्थानों के IQAC समन्वयकों का प्रशिक्षण प्रारंभ

भोपाल उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री  इंदर सिंह परमार ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण…

2 hours ago
मध्यप्रदेश पुलिस की बड़ी कार्रवाई

मध्यप्रदेश पुलिस की बड़ी कार्रवाई

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा युवाओं एवं विद्यार्थियों के साथ रोजगार के नाम पर की जा…

3 hours ago
अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस से 28 जुलाई तक वन विहार में बाघ सप्ताह का होगा आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस से 28 जुलाई तक वन विहार में बाघ सप्ताह का होगा आयोजन

भोपाल  अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस के उपलक्ष्य में वन विहार राष्ट्रीय उद्यान द्वारा आयोजित ‘बाघ सप्ताह’…

3 hours ago
भोपाल-इंदौर समेत 43 जिलों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, अगले 5 दिन रेड और ऑरेंज चेतावनी जारी

भोपाल-इंदौर समेत 43 जिलों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, अगले 5 दिन रेड और ऑरेंज चेतावनी जारी

भोपाल  सावन महीने के पहले प्रदेश में वर्षा की झड़ी लग गई। बीते दो दिन…

3 hours ago