सैम कॉलेज के छात्रावास में मेस का खाना खाने से छात्राएं बीमार, खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने की कार्रवाई

भोपाल
 शहर में रायसेन रोड पर स्थित सरदार अजीत सिंह स्मृति महाविद्यालय (सैम कॉलेज) के छात्रावास में मेस का खाना खाने से छात्राएं बीमार हो गईं। इसकी शिकायत खाद्य सुरक्षा प्रशासन की टीम को मिली तो मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया गया। टीम को रसोईघर में भारी गंदगी मिली, जिसके बीच खाना बनाया जा रहा था।

मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी देवेंद्र दुबे ने बताया कि सैम कॉलेज के मेस में बनाए गए खाने को खाने से छात्राओं को वायरल, टाइफाइड जैसी गंभीर बीमारियां हो रही थीं। इससे छात्राओं के द्वारा रसोई घर की हकीकत बताते हुए वीडियो और फोटो के साथ शिकायत दर्ज कराई गई।

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने शुक्रवार को कॉलेज के मेस पहुंचकर निरीक्षण किया। जहां साबूदाने की खिचड़ी में कीड़े नजर आए और रसोईघर में कॉकरोच और अन्य कीड़े मिले। वहीं मेस संचालक के पास खाद्य लाइसेंस भी नहीं था।

इतना ही नहीं, यहां रखे भोजन बनाने के बर्तनों को पशु चाट रहे थे। इन सभी अनियमितताओं के बीच भोजन बनाया जा रहा था। इसके चलते खाद्य सुरक्षा अधिनियम का उल्लंघन करने पर रसोईघर को सील करने की कार्रवाई की गई है।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

CG : 18 अगस्त को जिलेभर में आयोजित होगी राष्ट्रीय नशा विरोधी शपथ…

CG : 18 अगस्त को जिलेभर में आयोजित होगी राष्ट्रीय नशा विरोधी शपथ…

गरियाबंद । भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा संचालित नशामुक्त भारत अभियान…

4 minutes ago
CG : प्रदेश के कौशल विकास तकनीकी शिक्षा मंत्री खुशवंत साहेब का दौरा कार्यक्रम…

CG : प्रदेश के कौशल विकास तकनीकी शिक्षा मंत्री खुशवंत साहेब का दौरा कार्यक्रम…

गरियाबंद । प्रदेश के कौशल विकास तकनीकी शिक्षा मंत्री खुशवंत साहेब 24 जुलाई शुक्रवार को…

6 minutes ago
CG : सुरसाबांधा में फूड पार्क स्थापना के लिए प्रस्तावित शासकीय भूमि पर दावा-आपत्ति…

CG : सुरसाबांधा में फूड पार्क स्थापना के लिए प्रस्तावित शासकीय भूमि पर दावा-आपत्ति…

गरियाबंद । राजिम तहसील के ग्राम सुरसाबांधा में प्रस्तावित नवीन फूड पार्क की स्थापना के…

18 minutes ago
CG : विभागीय लापरवाही के चलते गोदाम में रखा पोटाश, चक्कर काट रहे किसानों तक नहीं पहुंच रहा …

CG : विभागीय लापरवाही के चलते गोदाम में रखा पोटाश, चक्कर काट रहे किसानों तक नहीं पहुंच रहा …

रायपुर। किसानों की मांग के अनुरूप अभी भी खाद सोसायटियों तक नहीं पहुंच रहा और…

19 minutes ago
एम्स भोपाल में ऑल इंडिया रैंक 8 का प्रवेश, सर्जिकल ऑन्कोलॉजी को मिली नई प्रतिभा

एम्स भोपाल में ऑल इंडिया रैंक 8 का प्रवेश, सर्जिकल ऑन्कोलॉजी को मिली नई प्रतिभा

एम्स भोपाल में ऑल इंडिया रैंक 8 का प्रवेश, सर्जिकल ऑन्कोलॉजी को मिली नई प्रतिभा…

27 minutes ago
CG : बालोद में बेटी के साथ पिता ने किया रेप …

CG : बालोद में बेटी के साथ पिता ने किया रेप …

बालोद। जिले से बाप बेटी के रिश्ते को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया…

28 minutes ago