भोपाल
उप मुख्यमंत्री एवं शहडोल जिले के प्रभारी मंत्री राजेंद्र शुक्ल ने बाणसागर के डूब क्षेत्र के सरसी (ब्यौहारी) आइलैंड शहडोल में मध्यप्रदेश टूरिज्म के रिजॉर्ट का निरीक्षण किया और विकास कार्यों की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में पर्यटन की असीम संभावनाएं हैं। इस दिशा में हो रहे प्रयास भविष्य में प्रदेश की अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने में सहायक होंगे।
उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सरसी आइलैंड रिजॉर्ट में कक्षों सहित अन्य सुविधाओ का विस्तार किया जाये ताकि यहाँ अन्य आयोजन किए जा सकें। उन्होंने जनप्रतिनिधियों और अधिकारियो से सरसी (ब्यौहारी) आइलैंड में पर्यटनों की संभावनाओं पर भी चर्चा की। विधायक ब्यौहारी शरद कोल, डीआईजी सुसविता सुहाने, पुलिस अधीक्षक कुमार प्रतीक, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत राजेश जैन सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
रायपुर। बेमेतरा में रविवार को आयोजित मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत आयोजित सामूहिक विवाह…
दुर्ग। बीजेपी नेता के साथ दुर्व्यवहार मामले में जनपद CEO को सस्पेंड कर दिया गया…
युवा प्रतिभाओं को मिलेगा बेहतर मंच, खेल सुविधाओं के उन्नयन पर जोर : वित्त मंत्री…
रायपुर। हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूर्ण होने के ऐतिहासिक अवसर पर रायपुर प्रेस क्लब…
सुशासन की दिशा में वरदान साबित हो रहा विज्ञान - मुख्यमंत्री डॉ. यादव इंदौर में…
गौरेला पेंड्रा मरवाही। जिले से रिश्ते को शर्मसार कर देने वाला एक मामला सामने आया…