बांधवगढ टाईगर रिजर्व में हाथी महोत्सव का हुआ आगाज, सात दिवस तक हाथियों की चलेगी पिकनिक

भोपाल

बाघों के गढ़ बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में यहा का प्रबंधन बाघ के साथ दूसरे वन्य-प्राणियों का भी पूरा ध्यान रखता है। बांधवगढ टाईगर रिजर्व स्थित हाथी कैंप में पीसीसीएफ वाईड लाईफ व्ही.एन. अमबाडे की उपस्थिति में आज शनिवार से सात दिवसीय "हाथी महोत्सव" का शुभारंभ हुआ। हाथियों को सुबह नहलाने-सजाने के साथ विभिन्न प्रकार के फल, गन्ना, नारियल और गुड़ खिलाया गया। हाथियों को स्वस्थ रखने के दृष्टिगत से उनसे एक सप्ताह तक कोई काम नहीं लिया जाएगा।

सात दिन हाथियों की दिनचर्या में सुबह हाथियों को अच्छे से नहलाया जाता है और उसके बाद नीम और अरंडी के तेल की मालिश की जाती है। सभी हाथियों को सजया-संवारा जाकर उनके मनपसंद व्यंजन दिये जाते हैं। इसके बाद रोटी खिलाकर जंगल में आराम से विचरण करने के लिए आजाद छोड़ दिया जाता है।

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में हाथी महोत्सव में हाथियों के लिये सात दिन विशेष भोजन के साथ उनकी आवभगत होती है। हाथियों को केला, अमरूद, पानी वाला नारियल, गन्ना, मौसमी फल, मक्का और 10 रोटी दी जाती है। एक रोटी एक किलो की होती है। हाथी महोत्सव में आस पास के क्षेत्रों के ग्रामीणजन अपने परिवार के साथ ताला गेट के रामा कैंप पहुंचते हैं और हाथियों को फल खिलाते हैं। हाथियों के साथ फोटो खिचवाकर उनकी दिनचर्या को जानते समझते हैं।

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व प्रबंधन का हाथी महोत्सव का उद्देश्य हाथियों और उनके महावतों को आराम देना है। साथ ही ग्रामीण भी हाथी के बारे में और उनके व्यवहार से परिचित हो। इसके लिये हाथी महोत्सव में सभी के लिए प्रवेश रहता है। यह महोत्सव वन-प्राणियों के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में फैली भ्रांतियों को भी दूर करना है।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

राजनांदगांव : व्यापारी संघ ने महावीर चौक में राहगीरों को पिलाई गई शरबत…

राजनांदगांव : व्यापारी संघ ने महावीर चौक में राहगीरों को पिलाई गई शरबत…

राजनांदगांव| चैंबर ऑफ कॉमर्स जिला इकाई राजनांदगांव के मार्गदर्शन में हार्डवेयर व्यापारी संघ के सौजन्य…

55 seconds ago
राजनांदगांव : राजयोग मेडिटेशन से मिलेगा तनावमुक्त जीवन का मार्ग…

राजनांदगांव : राजयोग मेडिटेशन से मिलेगा तनावमुक्त जीवन का मार्ग…

राजनांदगांव , प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के तत्वावधान में नए गुरुद्वारा के पीछे शीतला मंदिर…

7 minutes ago
तलाकशुदा बेटी को फैमिली पेंशन का हक? MP हाईकोर्ट के ऐतिहासिक फैसले ने बदली तस्वीर

तलाकशुदा बेटी को फैमिली पेंशन का हक? MP हाईकोर्ट के ऐतिहासिक फैसले ने बदली तस्वीर

जबलपुर  मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने हाल ही में अपने एक महत्वपूर्ण फैसले में यह साफ…

2 hours ago
मोहन यादव कैबिनेट में बड़ा फेरबदल संभव, कई मंत्रियों की छुट्टी तो नए चेहरों को मिल सकता है मौका

मोहन यादव कैबिनेट में बड़ा फेरबदल संभव, कई मंत्रियों की छुट्टी तो नए चेहरों को मिल सकता है मौका

भोपाल  मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) की मोहन यादव सरकार (Mohan Yadav Government) की तस्वीर बदलने…

2 hours ago
जल संरक्षण में डिंडौरी ने रचा इतिहास, देश में दूसरा स्थान; 6 लाख से ज्यादा जल संरचनाएं बनीं

जल संरक्षण में डिंडौरी ने रचा इतिहास, देश में दूसरा स्थान; 6 लाख से ज्यादा जल संरचनाएं बनीं

 डिंडौरी मध्य प्रदेश का आदिवासी बहुल डिंडौरी जिला जल संरक्षण के क्षेत्र में देशभर में…

2 hours ago
सुशासन तिहार बना आजीविका संवर्धन का आधार, मत्स्य पालक भरत निषाद को मिली ₹1 लाख की सहायता

सुशासन तिहार बना आजीविका संवर्धन का आधार, मत्स्य पालक भरत निषाद को मिली ₹1 लाख की सहायता

रायपुर  सुशासन शिविरों के माध्यम से शासकीय जनकल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ अंतिम छोर के…

11 hours ago