रीवा इतवारी एक्सप्रेस और पातालकोट एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनें 17 से 26 सितंबर तक निरस्त रहेंगी

छिंदवाड़ा
 दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा छिंदवाड़ा होकर चलने वाली ट्रेनों को आए दिन निरस्त कर दिया जा रहा है। इसकी वजह से यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। रेलवे के हालात तो ऐसे हो गए हैं कि जो ट्रेन वर्तमान में निरस्त चल रही है, उसे अभी से आगामी दिनों के लिए भी निरस्त कर दिया जा रहा है।

क्या है पूरा मामला

सितंबर माह में रीवा इतवारी एक्सप्रेस पटरी पर दौड़ेगी ही नहीं। बताया जा रहा है कि भिमालगोंदी भंडारकुड के बीच बने ब्रिज क्रमांक 94 पर दरार आने की वजह से रेलवे रीवा इतवारी ट्रेन को पहले से ही 15 सितंबर तक बंद रखा है। इसके बाद रविवार को रेलवे ने एक बार फिर सतना रेलवे स्टेशन पर होने वाले नॉन-इंटरलॉकिंग के काम के चलते कई ट्रेनों को 17 से 26 सितंबर तक निरस्त कर दिया है। जिसमें रीवा इतवारी एक्सप्रेस ट्रेन भी शामिल है। बताया जा रहा है कि रेलवे ने रीवा- इतवारी एक्सप्रेस को 19, 22, 24, 26 सितंबर को निरस्त किया है। वहीं, इतवारी-रीवा एक्सप्रेस 18, 21, 23, 25 सितंबर को कैंसिल किया गया है।

पातालकोट ट्रेन भी चल रही बंद

वर्तमान में रेलवे ने पलपव स्टेशन के समीप चल रहे कार्य के चलते छिंदवाड़ा से फिरोजपुर तक चलने वाली पातालकोट एक्सप्रेस को भी निरस्त कर दिया है। जिसके बाद यात्रियों को भोपाल से आगे जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं बताया जा रहा है कि रेलवे ने नागपुर शहडोल ट्रेन के मार्ग में भी परिवर्तन किया है। जिसके बाद ट्रेन बाया आमला होकर चलाई जा रही है। जिससे यात्रियों को अतिरिक्त समय लग रहा है।

See also  मंदसौर में नकली दूध की फैक्ट्री का खुलासा, केमिकल-पाम ऑयल से बन रहा था दूध; 2 हजार लीटर का टैंक मिला

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *