रंगीन रोटी से मिल रहा आँगनवाड़ी के बच्चों को भरपूर पोषण

भोपाल
प्राय: यह देखा गया है कि छोटे बच्चों को सादी रोटी खिलाने के लिये काफी मशक्कत करनी पड़ती है लेकिन यही रोटी अगर रंग-बिरंगी हो जाये, तो बच्चों की रूचि बढ़ जाती है। पोषण-युक्त आहार से बच्चों की सेहत में भी सुधार आता है। बच्चों को पोषण-युक्त आहार देने के उद्देश्य से सागर जिले में एक अभिनव पहल की गई है। कलेक्टर श्री संदीप जी.आर. ने 'रंगीन रोटी' कैम्पेन शुरू किया है, जिसमें आँगनवाड़ी केन्द्रों पर दिये जा रहे भोजन को और पोषण-युक्त बनाने के लिये बच्चों को मुनगे के पत्ते, गाजर, चुकन्दर, टमाटर आदि का उपयोग कर रंगीन रोटियाँ तैयार की जा रही हैं।

जिले में "रंगीन रोटी कैम्पेन" एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में शुरू किया गया, जिसका उद्देश्य आँगनवाड़ी के बच्चों को पोषण से भरपूर भोजन उपलब्ध कराना है। यह अभियान न केवल बच्चों के पोषण स्तर में सुधार लाने पर केन्द्रित है, बल्कि उन्हें भोजन के प्रति आकर्षित करना और रंग-बिरंगे तरीकों से उन्हें स्वस्थ भोजन का महत्व समझाना भी है।

इस अभियान के परिणाम स्वरूप बच्चों में पोषण स्तर में न सिर्फ धीरे-धीरे सुधार देखा गया, बल्कि बच्चों की रुचि भोजन में भी बढ़ी और वे नियमित रूप से आँगनवाड़ी केन्द्रों में आकर भोजन करने लगे। बच्चों के माता-पिता भी इस पहल से प्रभावित हुए और घर पर भी बच्चों के लिये पौष्टिक भोजन तैयार करने लगे। "रंगीन रोटी कैम्पेन" की सबसे बड़ी सफलता यह है कि इसके कारण आँगनवाड़ी केन्द्रों में बच्चों की उपस्थिति और उनके स्वास्थ्य का स्तर बेहतर हुआ।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

सुशासन तिहार बना आजीविका संवर्धन का आधार, मत्स्य पालक भरत निषाद को मिली ₹1 लाख की सहायता

सुशासन तिहार बना आजीविका संवर्धन का आधार, मत्स्य पालक भरत निषाद को मिली ₹1 लाख की सहायता

रायपुर  सुशासन शिविरों के माध्यम से शासकीय जनकल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ अंतिम छोर के…

3 hours ago
निगम के 06 वार्डो में होंगे 01 करोड़ 08 लाख रू. के नये विकास कार्य

निगम के 06 वार्डो में होंगे 01 करोड़ 08 लाख रू. के नये विकास कार्य

रायपुर  नगर पालिक निगम कोरबा के सर्वमंगला नगर जोनांतर्गत वार्ड क्र. 61, 64 तथा दर्री…

3 hours ago
रतलाम के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल 02 व्यक्तियों को त्वरित सहायता से पहुँचाया अस्पताल

रतलाम के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल 02 व्यक्तियों को त्वरित सहायता से पहुँचाया अस्पताल

भोपाल  रतलाम जिले के थाना जावरा शहर क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्पर एवं संवेदनशील…

3 hours ago
पूर्व राज्यसभा सांसद स्व. कैलाश नारायण सारंग की जयंती पर देशभर में मनाया जाएगा मातृ–पितृ भक्ति दिवस

पूर्व राज्यसभा सांसद स्व. कैलाश नारायण सारंग की जयंती पर देशभर में मनाया जाएगा मातृ–पितृ भक्ति दिवस

भोपाल  भारतीय संस्कृति में माता-पिता को देवतुल्य माना गया है। उनके सम्मान, सेवा और आशीर्वाद…

4 hours ago
नीमच रिश्वत कांड पर भड़के दिग्विजय सिंह, कलेक्टर-एसपी से मांगा जवाब

नीमच रिश्वत कांड पर भड़के दिग्विजय सिंह, कलेक्टर-एसपी से मांगा जवाब

नीमच जनपद पंचायत जावद के अध्यक्ष गोपाल चारण के रिश्वत लेते पकड़े जाने के मामले…

4 hours ago
सहकारिता विभाग में सम्मान समारोह आयोजित, अधिकारियों-कर्मचारियों ने दी शुभकामनाएं

सहकारिता विभाग में सम्मान समारोह आयोजित, अधिकारियों-कर्मचारियों ने दी शुभकामनाएं

रायपुर आयुक्त सहकारिता एवं पंजीयक सहकारी संस्थाएं छत्तीसगढ़ श्री महादेव कावरे (आईएएस) के सेवानिवृत्त होने…

5 hours ago