बैरागढ़ : बोरवन पार्क में पहुंचा सियारों का झुंड, सैर करने वाले लोगों में दहशत

 भोपाल
संत हिरदाराम नगर (बैरागढ़) में झील किनारे स्थित बोरवन पार्क में बुधवार को सुबह सियारों का एक झुंड चहलकदमी करते देखा गया। यह देखकर यहां सैर करने वाले लोग दहशत में आ गए। कुछ लोगों ने इस वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया पर पोस्ट किया। यह वीडियो कुछ ही समय में बहूप्रसारित हो गया।

गौरतलब है कि बैरागढ़ के पार्क में बड़ी संख्या में लोग सुबह एवं शाम के समय सैर करने पहुंचते हैं। यह पार्क बड़ा तालाब के किनारे स्थित है। बुधवार को सैर करने बोरवन पार्क पहुंचे कुछ लोगों ने दूर से सियारों का झुंड देखा तो दहशत में आ गए। प्रत्यक्षदर्शी नरेश गिदवानी के अनुसार हमने दूर से ही वीडियो बनाया और बाहर निकल आए। दूरी अधिक होने के कारण वीडियो में साफ नजर नहीं आ रहा है कि सियार थे या लोमड़ियों का झुंड था।

सतर्क रहने की अपील
बोरवन क्लब के अध्यक्ष जगदीश आसवानी के अनुसार पार्क में सियार नहीं हैं। कुछ लोमड़ियां हैं, जो एक छोर पर कभी-कभी नजर आती हैं। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। आसवानी के अनुसार वन विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि वे अंधेरे में पार्क में सैर करने न जाएं। कुछ लोग सुबह रौशनी होने से पहले ही पार्क में पहुंच जाते हैं। ऐसे समय में जानवर हमला कर सकते हैं। बोरवन क्लब भी लोगों को सतर्क कर रहा है।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

CG : पीलिया का कहर मैनपाट में, तीन की मौत …

CG : पीलिया का कहर मैनपाट में, तीन की मौत …

अंबिकापुर। सरगुजा जिले के मैनपाट क्षेत्र के कई गांवों में पीलिया का प्रकोप तेजी से…

1 minute ago
CG : शिक्षा और संस्कृति विभाग में हुई भर्ती की जांच ED करेगी …

CG : शिक्षा और संस्कृति विभाग में हुई भर्ती की जांच ED करेगी …

रायपुर। राज्य लोक सेवा आयोग (सीजीपीएससी) भर्ती परीक्षा 2021 घोटाले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआइ)…

4 minutes ago
जिंदल स्टील लिमिटेड, मशीनरी डिवीजन, रायपुर ने वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

जिंदल स्टील लिमिटेड, मशीनरी डिवीजन, रायपुर ने वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

जिंदल स्टील लिमिटेड, मशीनरी डिवीजन, रायपुर ने वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया…

20 minutes ago
CG : ब्रांड का बताकर डुप्लीकेट जूते बेच रहे थे, 2 व्यापारियों के खिलाफ FIR दर्ज …

CG : ब्रांड का बताकर डुप्लीकेट जूते बेच रहे थे, 2 व्यापारियों के खिलाफ FIR दर्ज …

रायपुर। पूमा कंपनी के ब्रांड पर नकली डुप्लीकेट जूते बेचने वाले दो थोक व्यापारियों पर…

23 minutes ago
MP पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल: 8 IPS समेत 74 अधिकारियों के तबादले, भोपाल को मिली नई ADCP मिनी शुक्ला

MP पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल: 8 IPS समेत 74 अधिकारियों के तबादले, भोपाल को मिली नई ADCP मिनी शुक्ला

भोपाल  मध्य प्रदेश सरकार ने शुक्रवार को पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल करते हुए कई…

31 minutes ago
CG : उरला में गांजा के साथ महिला सहित 2 आरोपी गिरफ्तार …

CG : उरला में गांजा के साथ महिला सहित 2 आरोपी गिरफ्तार …

रायपुर। उरला में गांजा के साथ महिला सहित 2 आरोपी गिरफ्तार किए गए है, 05.06.2026…

31 minutes ago