धसान नदी का जल स्तर बढ़ने से मछुआरे फंसे पुलिस टीम ने रेस्क्यू कर बाहर निकाला

टीकमगढ़
 जिले में पिछले 24 घंटे में भारी बारिश के चलते नदी नाले उफान पर है। धसान नदी पचेर घाट पर दोपहर 12:00 से मछली पकड़ने गए पांच मछुआरों की सांसे उस समय थम गई। जब नदी का अचानक जल स्तर बढ़ गया। इन मछुआरों के फंसे होने से घाट पर मौजूद लोग उन्हें बाहर निकलने का प्रयास किया। इसी दौरान लोगों ने खरगापुर थाना प्रभारी मनोज द्विवेदी एवं पुलिस चौकी देरी प्रभारी चन्दन शाक्य को सुचना दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी खरगापुर मनोज द्विवेदी एवं चौकी देरी प्रभारी चंदन शाक्य पुलिस टीम के साथ मौके पर जा पहुंचे। उन्होंने यहां रेस्क्यू टीम के साथ पानी में फंसे मछुआरों को बाहर निकलने का प्रयास किया।बताया गया है कि यहां रस्सा एवं ट्यूव आदि की मदद से धसान नदी में फंसे मछुआरों को काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। बताया गया है

कि बढ़ते चल स्तर को देखकर यहां उनके परिजनों एवं ग्रामीणों की सांसे थमी रही। लोग उनके सकुशल बाहर निकालने की प्रार्थना करते रहे। बताया गया है की नदी में फंसे मछुआरों के सकुशल बाहर आते ही ग्रामीणों में खुशी की लहर दिखाई दी। पचेर घाट पर मछली पकड़ने आए पलेरा निवासी सुनील पुत्र सुरेश रैकवार उम्र 12 साल, सुम्मा उम्र 57 साल सहित तीन अज्ञात लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। इस दौरान पानी में फंसे मछुआरों की भी जान में जान आ गई। चौकी प्रभारी देरी चंदन शाक्य ने बताया कि पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी के निर्देशन एवं थाना प्रभारी खरगापुर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने काफी मशकत के बाद पानी में फंसे लोगों को सकुशल निकालने में कामयाबी हासिल की।

इस दौरान ग्रामीणों ने सभी पुलिस कर्मचारियों एवं टीम के सदस्यों का आभार व्यक्त किया है। इस दौरान श्री शाक्य ने ग्रामीणों को समझाइश देते हुए कहा कि इन दिनों बारिश होने से नदियों का जल स्तर अचानक बढ़ रहा है। इसके साथ ही बांध का पानी भी छोड़े जाने से आसपास के गांव में पानी का स्तर बढ़ता नजर आ रहा है। बारिश के दौरान पुलिस अधीक्षक श्री काशवानी द्वारा दिए गए निर्देशो का पालन करें एवं नदियों के पास न जाएं। बाढ़ वाले इलाकों मे लोग सावधानी बरते।बताया गया है कि इस दौरान,खरगापुर थाना प्रभारी मनोज द्विवेदी, चौकी देरी प्रभारी चन्दन शाक्य, आरक्षक अवनीश यादव,दीपक अहिरवार, ललित , होमगार्ड सैनिक वृंदावन सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही

मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में अवैध मादक पदार्थों एवं नशीले पदार्थों की तस्करी के…

10 hours ago
इंदौर के डायल-112 हीरोज इलेक्ट्रिक व्हीकल शो-रूम में लगी आग, संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाकर बिल्डिंग में फँसे लोगों की बचाई जान

इंदौर के डायल-112 हीरोज इलेक्ट्रिक व्हीकल शो-रूम में लगी आग, संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाकर बिल्डिंग में फँसे लोगों की बचाई जान

भोपाल इंदौर जिले के थाना लसूड़िया क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता, साहस एवं सूझबूझ…

10 hours ago
राज्य वित्त आयोग 6 जून को करेगा नर्मदापुरम का दौरा

राज्य वित्त आयोग 6 जून को करेगा नर्मदापुरम का दौरा

भोपाल  मध्यप्रदेश राज्य वित्त आयोग 6 जून को नर्मदापुरम संभाग की समीक्षा करेगा, जिसमें संबंधित…

10 hours ago
गोंड चित्रकला को ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से मिलेगा वैश्विक मंच : मंत्री पटेल

गोंड चित्रकला को ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से मिलेगा वैश्विक मंच : मंत्री पटेल

भोपाल  पंचायत एवं ग्रामीण विकास और श्रम मंत्री  प्रहलाद सिंह पटेल ने कहा कि गोंड…

10 hours ago
स्वच्छ और स्वस्थ भारत की दिशा में बड़ी पहल: पीएमएवाई-जी के तहत अब गाँवों में बनेंगे पर्यावरण अनुकूल

स्वच्छ और स्वस्थ भारत की दिशा में बड़ी पहल: पीएमएवाई-जी के तहत अब गाँवों में बनेंगे पर्यावरण अनुकूल

भोपाल प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण को भविष्योन्मुखी बनाने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार हरित आवास तकनीक…

10 hours ago
सभी नोडल अधिकारी करेंगे स्थलीय निरीक्षण

सभी नोडल अधिकारी करेंगे स्थलीय निरीक्षण

रायपुर नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की सचिव  शंगीता आर. ने गुरुवार को राज्य के…

10 hours ago