इंदौर
इंदौर नगर निगम को 933 करोड़ रुपए से अधिक का राजस्व वसूलना है। इसके लिए गुरुवार से निगम ने सख्ती की और 50 हजार से अधिक के बकायादारों के नाम होर्डिंग पर लिखकर चौराहों पर टांग दिए। इससे शहर में हड़कंप मच गया है। शुक्रवार को शहर में घर-घर जाकर कुर्की की कार्रवाई भी होने वाली है।
नगर निगम के राजस्व प्रभारी निरंजन सिंह चौहान ने बताया कि 14 सितंबर को लगने वाली लोक अदालत को लेकर हमने सख्ती की है। 50 हजार से अधिक के बकायादारों के नाम होर्डिंगों पर लिखे हैं। शुक्रवार को हमारी टीम घर-घर जाकर तकादा करेगी। इसके बावजूद लोक अदालत में बकाया जमा नहीं करने वालों की संपत्तियों पर ताले लगाने के साथ कुर्की की कार्रवाई करेंगे।
जोन 8 के अंतर्गत वार्ड 35, 36 व 37 के बकायादारों के नाम सार्वजनिक किए। चौहान ने विभाग के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों से कहा है कि वे लोगों को समझाएं कि टैक्स देना उनकी जिम्मेदारी है। वसूली के दौरान लोगों से अभद्रता न की जाए। राजस्व अमले से यदि कोई अभद्रता करता है तो कानूनी कार्रवाई की जाए।
पिछले साल भी की थी कार्रवाई
नगर निगम ने इंदौर शहर में पिछले साल भी कार्रवाई की थी। 20 बड़े बकायादारों की लिस्ट सार्वजनिक की थी, जिन पर 52 करोड़ 75 लाख 72 हजार 283 रुपए बकाया था।
भोपाल पेंच टाइगर रिजर्व में वन्यजीव संरक्षण और निगरानी को और अधिक प्रभावी बनाने के…
भोपाल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देशभर में विकसित हो रहे आधुनिक अधोसंरचना नेटवर्क…
उमरिया जिले के पाली थाना क्षेत्र अंतर्गत तिवनी गांव के पास शुक्रवार शाम एक दर्दनाक…
भोपाल सहकारिता, खेल और युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने शुक्रवार को निर्माणाधीन 10…
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व…
भोपाल नगरीय विकास एवं आवास विभाग के उपक्रम मध्यप्रदेश अर्बन डेवलपमेंट कम्पनी (एमपीयूडीसी) की समीक्षा…