इंदौर नगर निगम ने बकायादारों के नाम चौराहों पर लिख दिए, आज कुर्की की कार्रवाई, शहर में हड़कंप

इंदौर

 इंदौर नगर निगम को 933 करोड़ रुपए से अधिक का राजस्व वसूलना है। इसके लिए गुरुवार से निगम ने सख्ती की और 50 हजार से अ​धिक के बकायादारों के नाम होर्डिंग पर लिखकर चौराहों पर टांग दिए। इससे शहर में हड़कंप मच गया है। शुक्रवार को शहर में घर-घर जाकर कुर्की की कार्रवाई भी होने वाली है।

 नगर निगम के राजस्व प्रभारी निरंजन सिंह चौहान ने बताया कि 14 सितंबर को लगने वाली लोक अदालत को लेकर हमने सख्ती की है। 50 हजार से अधिक के बकायादारों के नाम होर्डिंगों पर लिखे हैं। शुक्रवार को हमारी टीम घर-घर जाकर तकादा करेगी। इसके बावजूद लोक अदालत में बकाया जमा नहीं करने वालों की संप​त्तियों पर ताले लगाने के साथ कुर्की की कार्रवाई करेंगे।

 जोन 8 के अंतर्गत वार्ड 35, 36 व 37 के बकायादारों के नाम सार्वजनिक किए। चौहान ने विभाग के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों से कहा है कि वे लोगों को समझाएं कि टैक्स देना उनकी जिम्मेदारी है। वसूली के दौरान लोगों से अभद्रता न की जाए। राजस्व अमले से यदि कोई अभद्रता करता है तो कानूनी कार्रवाई की जाए।
पिछले साल भी की थी कार्रवाई

नगर निगम ने इंदौर शहर में पिछले साल भी कार्रवाई की थी। 20 बड़े बकायादारों की लिस्ट सार्वजनिक की थी, जिन पर 52 करोड़ 75 लाख 72 हजार 283 रुपए बकाया था।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

CG Weather Alert: छत्तीसगढ़ में 5 दिन तक मेहरबान रहेगा मानसून, कई जिलों में झमाझम बारिश के आसार

CG Weather Alert: छत्तीसगढ़ में 5 दिन तक मेहरबान रहेगा मानसून, कई जिलों में झमाझम बारिश के आसार

रायपुर. छत्तीसगढ़ में दक्षिण-पश्चिम मानसून का कहर जारी है. तेज बारिश के कारण नदी-नाले उफान…

42 minutes ago
एक पेड़ माँ के नाम के लिए नाला पार कर रहे थे नौनिहाल

एक पेड़ माँ के नाम के लिए नाला पार कर रहे थे नौनिहाल

एक पेड़ माँ के नाम के लिए नाला पार कर रहे थे नौनिहाल 200 मीटर…

53 minutes ago
CG: शराब के नशे में सड़क पर हंगामा कर रहा युवक गिरफ्तार …

CG: शराब के नशे में सड़क पर हंगामा कर रहा युवक गिरफ्तार …

खैरागढ़। जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक तत्वों पर लगाम लगाने के लिए…

1 hour ago
CG : पेंशनरों की मांग पर शासन सक्रिय …

CG : पेंशनरों की मांग पर शासन सक्रिय …

रायपुर। भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ द्वारा पेंशनरों को ट्रेजरी व्यवस्था की जटिलताओं एवं प्रक्रियागत बाधाओं…

1 hour ago
CG : ज्वाइनिंग नहीं देने वाले 29 आरक्षकों की नियुक्ति रद्द …

CG : ज्वाइनिंग नहीं देने वाले 29 आरक्षकों की नियुक्ति रद्द …

रायपुर। आबकारी आरक्षक के पद पर चयन के बावजूद तय समय में कार्यभार ग्रहण नहीं…

1 hour ago