भोपाल रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म-एक की ओर 10 मिनट की ड्राप एंड गो सुविधा के साथ इंटीग्रेटेड पार्किंग शुरू

भोपाल

 भोपाल रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म-एक की ओर 10 मिनट की ड्राप एंड गो सुविधा के साथ इंटीग्रेटेड पार्किंग शुरू कर दी गई है। एक नंबर तरफ नई बिल्डिंग के बाहर रेलवे ने वन वे बना दिया है। गाड़िया एक तरफ से जाएगी और दूसरी तरफ से आएंगे, जिससे स्टेशन परिसर में वाहनों की भीड़ जमा न हो सके।

 सीनियर डीसीएम सौरभ कटारिया ने बताया कि यात्रियों के लिए यह सुविधा शुरू कर दी गई है। इसमें यात्रियों को करीब 10 मिनट की ड्राप एंड गो सुविधा भी दी जा रही है।

पुराने पार्किंग शुल्क पर ही शुरू
भोपाल स्टेशन के प्लेटफार्म एक की तरफ बनी पार्किंग में करीब 800 दो पहिए वाहन और 200 चार पहिए वाहन खड़े करने की जगह है। फिलहाल इसे पुराने पार्किंग शुल्क पर ही शुरू किया है। शुल्क में की जाने वाली 10 से 20 प्रतिशत बढ़ोत्तरी नहीं की गई है। इस एंट्री पर करीब 40 से 50 हजार यात्रियों का आवागमन होता है।

भीड़ से लोगों को मिलेगा छुटकारा
भोपाल रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि इस सुविधा के शुरू होने से यात्रियों को भीड़ से काफी राहत मिलेगी। यात्रियों ने कई बार आटो, टैक्सी की भीड़ को लेकर रेलवे में शिकायत की है। अब आटो टैक्सी की भीड़ भी स्टेशन के बाहर नहीं मिलेगी। जिन्हें आटो या टैक्सी करना होगा वह आटो ले आएंगे। छह नंबर की तरफ पहले ही इंटीग्रेटेड पार्किंग शुरू कर दी गई थी, अब एक नंबर शुरू करने से भोपाल और रानी कमलापति स्टेशन पूरी तरह इंटीग्रेटेड पार्किंग हो गई है।

गया के लिए 16 से चलेगी स्पेशल ट्रेन
पश्चिम मध्य रेल द्वारा पितृपक्ष के अवसर पर यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पितृपक्ष स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही हैं। धार्मिक कार्यों के लिए गया जाने वाले यात्रियों की संया में वृद्धि को देखते हुए ट्रेन (01667-01668) रानी कमलापति – गया – रानी कमलापति पितृपक्ष ट्रेन एवं ट्रेन (01701-01702) जबलपुर – गया – जबलपुर पितृपक्ष स्पेशल ट्रेन में शयनयान श्रेणी के दो अतिरिक्त कोच जोड़े जा रहे हैं। रेलवे ने प्रतीक्षा सूची को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया है।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

युवाओं में नेतृत्व क्षमता, सामाजिक उत्तरदायित्व और सामुदायिक सहभागिता को मिलेगा बढ़ावा

युवाओं में नेतृत्व क्षमता, सामाजिक उत्तरदायित्व और सामुदायिक सहभागिता को मिलेगा बढ़ावा

रायपुर स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम आदर्श महाविद्यालय, अंबिकापुर (सरगुजा) और मुहिम फाउंडेशन फॉर पार्टिसिपेटरी…

3 hours ago
यूपीएससी 2025 के छत्तीसगढ़ टॉपरों ने वित्त मंत्री ओपी चौधरी से की सौजन्य मुलाकात

यूपीएससी 2025 के छत्तीसगढ़ टॉपरों ने वित्त मंत्री ओपी चौधरी से की सौजन्य मुलाकात

रायपुर, यूपीएससी 2025 के छत्तीसगढ़ टॉपरों ने वित्त मंत्री  ओपी चौधरी से की सौजन्य मुलाकात…

3 hours ago
वैज्ञानिक पशुपालन प्रशिक्षण से सशक्त बनेंगी पशु सखियाँ

वैज्ञानिक पशुपालन प्रशिक्षण से सशक्त बनेंगी पशु सखियाँ

रायपुर छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) के अंतर्गत जशपुर जिले में पशु सखियों को…

3 hours ago
सड़क नहीं बनी तो गड्ढों में उगा दी धान, सूरजपुर में ग्रामीणों का अनोखा विरोध प्रदर्शन

सड़क नहीं बनी तो गड्ढों में उगा दी धान, सूरजपुर में ग्रामीणों का अनोखा विरोध प्रदर्शन

बिश्रामपुर नगर से लगे सरस्वतीपुर-रामनगर-सूरजपुर मार्ग की बदहाल स्थिति से परेशान ग्रामीणों का सब्र आखिरकार…

4 hours ago
माँ बनभौरी धाम में नतमस्तक हुए पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल, प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की

माँ बनभौरी धाम में नतमस्तक हुए पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल, प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की

रायपुर माँ बनभौरी धाम में नतमस्तक हुए पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री  राजेश अग्रवाल पर्यटन, संस्कृति,…

4 hours ago
मध्यप्रदेश की धरती पर निवेशकों का स्वागत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्यप्रदेश की धरती पर निवेशकों का स्वागत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश प्रत्येक क्षेत्र में निरंतर प्रगति…

4 hours ago