छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : झांकियों से जगमगाएगी संस्कारधानी : आज रात राजनांदगांव में निकलेगी झांकी,

राजनांदगांव। गणेश झांकी का भव्य आयोजन किया जा रहा है। झांकी को लेकर समितियों समेत लोगों में भारी उत्साह है। झांकी को लेकर सभी तैयारी समितियों ने पूरी कर ली है। राजनांदगाव में आज झांकी निकाली जा रही है। यहां सभी झांकियां निर्धारित स्थल पर पहुंच चुकी है। वहीं 19 सितंबर को राजधानी रायपुर में झांकी निकाली जाएगी। इसे लेकर समितियों की तैयारी जोरों पर है।

गणेश विसर्जन के लिए प्रदेश की संस्कारधानी राजनांदगांव में आज झांकी निकाली जा रही है। इसको लेकर समितियों सहित लोगों में भारी उत्साह है। शहर में सभी समितियों की ओर से झांकी निकाली जा रही है। इसमें करीब 40 झांकियां निकलने को तैयार है।

शहर की प्रमुख समितियां, जिसमें त्रिशंग मंडल ब्रह्माणपारा, महावीर मंडल, गोलबाजार, बस स्टैंड, सदर गणेश उत्सव समिति, बाल गणेश उत्सव समिति की ओर झांकियां निकालने की तैयारी पूरी हो गई है। झांकियां मानव मंदिर चौक पहुंच चुकी है। यहां से जिला प्रशासन ने रूट मैप तैयार किया है। झांकियां मानव मंदिर चौक से भारतमाता चौक, कामठीलाइन, रामदीन चौक से गंजपारा में समाप्त होगी।

आयोजन समिति के सदस्य शुभम शुक्ला ने बताया कि राजनांदगांव में आज निकलने वाली झांकियां ही रायपुर में शामिल होने आएगी। इसके लिए रायपुर की समितियों के सदस्य राजनांदगांव पहुंच चुके है और झांकियों का चयन करेंगे। वहीं उन्होंने बताया कि उनकी समिति ने इस बार रामजन्मभूमि को प्रदर्शित करती झांकी बनाई है,​ जिसका चयन रायपुर में निकलने वाली झांकी के लिए कर लिया गया है।

राजधानी में झांकी को लेकर तैयारी पूरी

वहीं राजधानी रायपुर में 19 सितंबर को गणेश झांकी का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस भव्य कार्यक्रम के दौरान विभिन्न क्षेत्रों से आईं गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन हर्षोल्लास के साथ महादेव घाट, खारून नदी में किया जाएगा। लाखों की संख्या में श्रद्धालु और दर्शक इस आयोजन को देखने के लिए जुटेंगे। गणेश झांकी के लिए रायपुर पुलिस ने रोड मैप जारी किया है।

झांकियों के साथ गणेश प्रतिमाओं का कारवां शाम से ही राठौर चौक पर एकत्रित होना शुरू हो जाएगा, जो शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए महादेव घाट पहुंचेगा। समारोह के दौरान राठौर चौक, शारदा चौक, जयस्तंभ चौक, मालवीय रोड, कोतवाली चौक, सदर बाजार और कंकाली तालाब जैसे मुख्य मार्गों से झांकियां गुजरेंगी। महादेव घाट विसर्जन स्थल से गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन पश्चात वाहनों की वापसी महादेव घाट तिराहा से एनीकट मार्ग–भाठागांव-भाटागांव चौक-रिंग रोड-1 होकर होगा।

kgnews

Recent Posts

राष्ट्रीय शिक्षा नीति से उच्च शिक्षा में भारतीयता का होगा नवोदय: राज्यपाल पटेल

राष्ट्रीय शिक्षा नीति से उच्च शिक्षा में भारतीयता का होगा नवोदय: राज्यपाल पटेल

भोपाल  राज्यपाल  मंगुभाई पटेल ने कहा है कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति भारतीय संस्कृति, ज्ञान परंपरा…

7 hours ago
राष्ट्रीय एचपीवी टीकाकरण अभियान में बलरामपुर-रामानुजगंज बना छत्तीसगढ़ का अग्रणी जिला

राष्ट्रीय एचपीवी टीकाकरण अभियान में बलरामपुर-रामानुजगंज बना छत्तीसगढ़ का अग्रणी जिला

रायपुर   प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी द्वारा 28 फरवरी 2026 को प्रारंभ किए गए राष्ट्रव्यापी निःशुल्क एचपीवी…

7 hours ago
विकसित भारत-जी राम जी योजना से ग्रामीण विकास को मिलेगी नई दिशा

विकसित भारत-जी राम जी योजना से ग्रामीण विकास को मिलेगी नई दिशा

रायपुर  देशभर में 1 जुलाई 2026 से विकसित भारत-रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) योजना लागू…

7 hours ago
खेल प्रतिभाओं को आधुनिक प्रशिक्षण, बेहतर संसाधन और प्रतिस्पर्धात्मक अवसर उपलब्ध कराएगी हमारी सरकार : मुख्यमंत्री साय

खेल प्रतिभाओं को आधुनिक प्रशिक्षण, बेहतर संसाधन और प्रतिस्पर्धात्मक अवसर उपलब्ध कराएगी हमारी सरकार : मुख्यमंत्री साय

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आज उनके निवास कार्यालय में उत्कृष्ट खिलाड़ी घोषित…

7 hours ago
भोपाल मेट्रो के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्य के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय से करें काम : आयुक्त भोंडवे

भोपाल मेट्रो के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्य के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय से करें काम : आयुक्त भोंडवे

भोपाल भोपाल मेट्रो परियोजना प्रदेश की महत्वाकांक्षी परियोजना है, जिसके समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन के…

8 hours ago
पुलिस मुख्यालय परिवार द्वारा 11 सेवानिवृत्‍त कर्मचारियों को दी गई भावभीनी विदाई

पुलिस मुख्यालय परिवार द्वारा 11 सेवानिवृत्‍त कर्मचारियों को दी गई भावभीनी विदाई

भोपाल  पुलिस मुख्‍यालय की विभिन्‍न शाखाओं से माह जून में सेवानिवृत्‍त 11 कर्मचारियों को पुलिस…

8 hours ago