कोरबा। कोरबा जिले के हरदीबाजार थाना क्षेत्र ग्राम चोढ़ा के आनंद नगर क्षेत्र में एक युवक की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक की पहचान प्रीतम कुमार मरकाम के रूप मेंकी गयी हैं, जो ग्राम चोढ़ा के आश्रित मोहल्ला बरहामुड़ा का रहने वाला बताया जा रहा हैं। पुलिस को मामले की सूचना दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गयी हैं।
बताया जा रहा हैं की देर शाम को एक व्यक्ति बाड़ी तरफ गया था, जहां उन्होंने शौचालय की सीट में युवक की लाश देखी। घटना के बाद से ही ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जमा हो गई है और लोग तरह-तरह की अटकलें लगा रहे हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मौत के कारणों का पता लगने के बाद ही पुलिस मामले में आगे की कार्यवाही करेगी।
भोपाल राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा है कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति भारतीय संस्कृति, ज्ञान परंपरा…
रायपुर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 28 फरवरी 2026 को प्रारंभ किए गए राष्ट्रव्यापी निःशुल्क एचपीवी…
रायपुर देशभर में 1 जुलाई 2026 से विकसित भारत-रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) योजना लागू…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आज उनके निवास कार्यालय में उत्कृष्ट खिलाड़ी घोषित…
भोपाल भोपाल मेट्रो परियोजना प्रदेश की महत्वाकांक्षी परियोजना है, जिसके समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन के…
भोपाल पुलिस मुख्यालय की विभिन्न शाखाओं से माह जून में सेवानिवृत्त 11 कर्मचारियों को पुलिस…